उत्तराखंड दौरे पर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को नैनीताल में आयोजित एक समारोह के बाद अचानक असहज हो गए। कुमाऊं यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उपराष्ट्रपति ने अपने 45 मिनट के भाषण में 1989 में साथ सांसद रहे डॉ. महेंद्र सिंह पाल का कई बार ज़िक्र किया।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और कांगड़ा जिलों में बुधवार को बादल फटने की चार घटनाएं हुई। कुल्लू जिले के जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई, वहीं कांगड़ा के धर्मशाला में खनियारा क्षेत्र में बादल फटने की वजह से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।
देश के अधिकांश हिस्से में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 29 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा), बिजली गिरने और लैंडस्लाइड की आशंका जताई गई है। गोवा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी यही स्थिति बनी हुई है।
हिमाचल के पहाड़ों में जहां लोग सुकून ढूंढते हैं, वहीं मनाली से इस बार एक परेशान करने वाली खबर आई है। हरियाणा से घूमने आए एक परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर मारपीट कर दी।
गुना के धरनावदा गांव में मंगलवार को एक कुएं में गिरे बछड़े को निकालने के लिए नीचे उतरे छह युवकों में से पांच जनों की जहरीली गैस से मौत हो गई जबकि एक युवक किसी तरह बाहर आ गया। यह कुआं अनिल भदौरिया नाम के किसान के खेत में बना था। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में "मैच फिक्सिंग" जैसे आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। आयोग ने उनसे इन गंभीर आरोपों पर औपचारिक बातचीत के लिए पेश होने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक 12 जून को यह लेटर राहुल गांधी को मेल के ज़रिए और उनके घर पर भी भेजा गया।
अंतरिक्ष मिशन Axiom-4 मिशन को 25 जून को दोपहर 12:01 बजे (भारतीय समयानुसार) लॉन्च किया जा सकता है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक चला, तो यह मिशन अगले ही दिन, यानी 26 जून की शाम 4:30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से डॉक कर जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बात की। इस बातचीत में उन्होंने क्षेत्रीय शांति की बहाली की आवश्यकता को रेखांकित किया और मौजूदा तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों पर जोर दिया।
शनिवार की सुबह देहरादून की फिज़ा कुछ अलग थी। हवा में हल्की नमी थी, लेकिन मैदान में मौजूद हर शख्स के चेहरे पर ताज़गी। मौका था 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का, और खास बात ये रही कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु खुद इस मौके पर देहरादून पहुंचीं।
21 जून- वर्ष का सबसे लंबा दिन, जब सूर्य अपनी चरम तीव्रता पर होता है। भारत के लिए यह सिर्फ खगोलीय घटना नहीं, बल्कि इतिहास और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक रहा है।
21 जून की सुबह विशाखापत्तनम कुछ अलग ही दिखेगा। समंदर के किनारे बसे इस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद योग करने पहुंच रहे हैं। मौका है 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का, और ये कोई मामूली आयोजन नहीं है- यहां करीब तीन लाख लोग एक साथ योग करेंगे।
हर तारीख के पीछे कोई न कोई कहानी होती है। कभी चुपचाप बहती हुई, तो कभी तेज़ आहट करती हुई। 20 जून ऐसी ही एक तारीख है, जो भारत के इतिहास में कई अलग-अलग रंगों के साथ दर्ज है।
21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आने वाला है और इस बार सरकार इसे कुछ खास तरीके से मनाने जा रही है। संस्कृति मंत्रालय ने तय किया है कि इस मौके पर देश के 150 प्रमुख स्थलों पर विशेष योग अभ्यास सत्र आयोजित होंगे। इनमें 100 पर्यटन स्थल और 50 सांस्कृतिक धरोहर स्थल शामिल हैं।
अहमदाबाद विमान हादसे की जांच को लेकर केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़ा अपडेट दिया। सरकार ने साफ किया है कि एयर इंडिया की ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 के ब्लैक बॉक्स को फिलहाल विदेश नहीं भेजा गया है।
कभी गिने-चुने संस्थानों वाले भारत ने अब वैश्विक शैक्षणिक मानचित्र पर मजबूती से अपनी जगह बना ली है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 54 भारतीय संस्थानों की मौजूदगी दर्ज की गई है जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की हालिया रिपोर्ट में भारत को दुनिया का तीसरा सबसे तेज़ बिजली उत्पादन बढ़ाने वाला देश बताया गया है। चीन और अमेरिका के बाद भारत ने बिजली उत्पादन क्षमता में पिछले पांच वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।
धार्मिक चेतना, वैदिक मूल्यों और राष्ट्र संकल्पना की एक साझा भूमि पर रविवार को बलौदाबाजार के एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल परिसर में एक खास संगोष्ठी और सांगठनिक बैठक का आयोजन हुआ।
गुजरात और छत्तीसगढ़ में 20 दिनों से रुका पड़ा मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका है। मंगलवार को बिहार और झारखंड तक मानसून ने दस्तक दी। मौसम विभाग ने बुधवार को यूपी, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड समेत 13 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट और कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। आने वाले 48 घंटे कई राज्यों के लिए अहम माने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच बुधवार को करीब 35 मिनट तक फोन पर गंभीर और रणनीतिक बातचीत हुई। बातचीत की पुष्टि करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प को ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस ऑपरेशन से जुड़ी किसी भी चर्चा में व्यापार या मध्यस्थता का कोई स्थान नहीं था।