रविवार, मई 3, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूजचुनाव आयोग ने राहुल गांधी बुलाया, महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोपों...

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी बुलाया, महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोपों पर मांगा जवाब

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में “मैच फिक्सिंग” जैसे आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। आयोग ने उनसे इन गंभीर आरोपों पर औपचारिक बातचीत के लिए पेश होने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक 12 जून को यह लेटर राहुल गांधी को मेल के ज़रिए और उनके घर पर भी भेजा गया।

EC ने अपने पत्र में साफ कहा है कि भारत में चुनाव कानून, नियमों और तय प्रक्रियाओं के तहत सख्ती से कराए जाते हैं। उन्होंने ये भी जोड़ा कि महाराष्ट्र की विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से विधानसभा क्षेत्र स्तर पर सेंट्रलाइज्ड होती है।

आयोग ने बताया कि उस चुनाव में 1 लाख से ज़्यादा BLO, 288 इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, 139 जनरल ऑब्जर्वर, 41 पुलिस ऑब्जर्वर, 71 खर्च ऑब्जर्वर और 288 रिटर्निंग अधिकारी तैनात किए गए थे। इन सबके साथ 1,08,026 बूथ एजेंट थे, जिनमें से 28,421 कांग्रेस के थे।

राहुल ने क्या कहा था?

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनके मुताबिक, राज्य में विधानसभा चुनाव एक तरह से “मैच फिक्सिंग” था। राहुल ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा– “फडणवीस जी के निर्वाचन क्षेत्र में पांच महीने में वोटर लिस्ट में 8% का इजाफा हुआ। कुछ बूथों पर ये आंकड़ा 20 से 50% तक चला गया। BLO ने बताया कि अज्ञात लोग वोट डालने पहुंचे।”

उन्होंने ये भी कहा कि कई मतदाताओं के पते गलत पाए गए, लेकिन चुनाव आयोग खामोश है। राहुल के मुताबिक, ये सब गड़बड़ियां नहीं बल्कि वोट की चोरी है, जिसे छिपाना ही कबूल करने जैसा है। साथ ही उन्होंने मांग की कि मशीन-रीडेबल वोटर लिस्ट और CCTV फुटेज को तुरंत जारी किया जाए।

फडणवीस का पलटवार– झूठ बोले कौवा काटे

राहुल गांधी के आरोपों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, “ये दावा कांग्रेस की हार से उपजी हताशा का नतीजा है। झूठ बोले कौवा काटे… और काले कौवे से डरना चाहिए।”

फडणवीस ने कहा कि अगर राहुल ने अपनी पार्टी के नेताओं से ही बात कर ली होती तो इतनी शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़ती। उन्होंने असलम शेख, विकास ठाकरे और नितिन राउत का नाम लेते हुए कहा कि इन्हीं नेताओं की सीटों पर वोटर बढ़े और जीत भी इन्हें ही मिली।

मुख्यमंत्री ने कुछ विधानसभा सीटों के आंकड़े सामने रखे, जहां वोटर बढ़े और जीत कांग्रेस या उनके सहयोगियों की हुई। जैसे:

– पश्चिमी नागपुर में वोटर 7% बढ़े, कांग्रेस के विकास ठाकरे जीते।
– उत्तर नागपुर में 7% की बढ़त, नितिन राउत जीते।
– पुणे के वडगांव शेरी में 10% की बढ़ोतरी, बापू पठारे (शरद पवार गुट) जीते।
– मुंब्रा में 9% की बढ़त, जीत जितेंद्र आव्हाड को मिली।

EC ने क्यों खारिज की CCTV मांग

राहुल गांधी ने आयोग से वोटिंग सेंटर की CCTV फुटेज जारी करने की मांग की थी, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे खारिज कर दिया। EC का कहना था कि इससे मतदाताओं की निजता भंग हो सकती है, खासकर उन्हें जिन्होंने वोट नहीं डाला।

अन्य खबरें