एयर इंडिया की विमान दुर्घटना की जांच अब और गहराई में प्रवेश कर चुकी है। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर काम कर रहे ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ से सुरक्षा एजेंसियों ने लंबी पूछताछ की है।
10 दिनों तक देरी के बाद मानसून ने आखिरकार मध्य प्रदेश में दस्तक दे दी है। 16 जून की सुबह बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिलों के रास्ते इसकी एंट्री हुई।
अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण विमान हादसे को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अपनों की तलाश में परिजन अब भी अस्पताल और मोर्चरी के चक्कर काट रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले 275 लोगों में से अब तक 92 DNA सैंपल मैच हो चुके हैं। इनमें से 47 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं
देश में कोरोना वायरस से लगातार दूसरे दिन कोविड से 10 से अधिक मौतें दर्ज की गईं, जिससे सरकारी तंत्र फिर अलर्ट मोड पर आ गया है। रविवार को केरल में सबसे अधिक 7 मौतें हुईं, जबकि दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में एक-एक मरीज की जान गई। इसके पहले शनिवार को भी 10 मौतें हुई थीं।
देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। भीषण गर्मी से झुलस रहे कई राज्यों में अब बादल राहत बनकर बरसने लगे हैं, तो कहीं ये बारिश ही परेशानी का सबब बन गई है। राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश और बिहार से केरल तक, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
ईरान और इजराइल के बीच बीते तीन दिन से छिड़ी जंग और तीखी हो गई है। रविवार को इजराइली वायुसेना ने पश्चिमी ईरान के कई मिसाइल ठिकानों को एक बार फिर निशाना बनाया।
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई ने युवाओं के सर्वांगीण सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार को ‘शक्तिवीर’ नामक आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया।
महाराष्ट्री के पुणे जिले के मावल तालुका स्थित कुंडमाला में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक ढह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस पुल पर 25–30 लोग सेल्फी ले रहे थे, जिनमें कई छोटे बच्चे भी शामिल थे। पुल टूटते ही पूरा समूह नदी की तेज़ धारा में बह गया।
उत्तर भारत, मध्य भारत और पश्चिमी राज्यों में शनिवार रात से मौसम ने अचानक करवट ली। तेज़ आंधी, मूसलधार बारिश और 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दिल्ली-एनसीआर से लेकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश तक कई ज़िलों में पेड़ गिरने, छज्जे ढहने और बिजली गिरने की घटनाएं हुईं।
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में 10 लोगों की मौत हुई है, जो इस साल किसी एक दिन में अब तक की सबसे अधिक संख्या है। मृतकों में 5 केरल, 3 दिल्ली और 1 महाराष्ट्र से हैं। इस साल जनवरी से अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 97 हो चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार देशों और तीन महाद्वीपों में फैली चार दिन की रणनीतिक विदेश यात्रा पर रविवार को रवाना हो गए। इस यात्रा की शुरुआत 15 जून को साइप्रस से होगी, जहां वे दो दिन बिताएंगे। फिर 16-17 जून को कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, और 18 जून को क्रोएशिया में द्विपक्षीय संवाद के बाद 19 जून को स्वदेश लौटेंगे।
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के पास रविवार सुबह श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर क्रैश होकर गौरीकुंड के पास घने जंगलों में गिर गया। इस हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो साल एक मासूम बच्चा भी शामिल है।
शनिवार रात तक अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 275 पहुंच गई। बचाव दलों ने अब तक 248 शवों के DNA सैंपल लिए हैं, जिनमें से 19 की पहचान की पुष्टि हुई है।
अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में 270 लोगों की मौत। ब्लैक बॉक्स बरामद। आठ एजेंसियों और एक उच्च स्तरीय समिति ने बहुस्तरीय जांच शुरू की। एक जीवित व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
इजराइल और ईरान के बीच टकराव ने नए और बेहद खतरनाक मोड़ ले लिए हैं। शुक्रवार देर रात इजराइल ने लगातार दूसरे दिन ईरान के संवेदनशील परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला किया।
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एअर इंडिया के भीषण विमान हादसे के बाद शुक्रवार को जांच एजेंसियों ने विमान का ब्लैक बॉक्स और DVR बरामद कर लिया है।
एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 हादसे के बाद अहमदाबाद का बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर मातम में डूब गया है। अब तक 265 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल हैं।
एयर इंडिया दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को टाटा समूह से 1-1 करोड़ रुपए मिलेंगे; घायलों के सभी चिकित्सा व्यय कंपनी द्वारा वहन किए जाएंगे। नेशनल ब्रेकिंग