Tuesday, July 21, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजसोनम का लैपटॉप और गहने शिलोम के घर से मिले, शिलांग पुलिस...

सोनम का लैपटॉप और गहने शिलोम के घर से मिले, शिलांग पुलिस एमपी में डटी, पूरे परिवार से पूछताछ

राजा रघुवंशी हत्याकांड की परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं। शिलॉन्ग पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) एक बार फिर मध्यप्रदेश में डेरा डाले हुए है। इस बार टीम अपने साथ आरोपियों को किराए पर फ्लैट दिलाने वाले कॉन्ट्रेक्टर-ब्रोकर शिलोम जेम्स को भी लाई है। जिससे सोमवार को इंदौर में क्राइम ब्रांच के ऑफिस में पूछताछ की जा रही है।

ससुराल से मिला संदिग्ध बैग

जांच के दायरे में अब शिलोम के रतलाम स्थित ससुराल को भी शामिल किया गया है। रविवार को SIT ने वहां से एक बैग जब्त किया, जिसमें लैपटॉप होने की बात कही जा रही है। इससे एक दिन पहले इंदौर में शिलोम के घर की तलाशी में उसकी पत्नी सोनम का लैपटॉप, पेनड्राइव और गहने भी जब्त किए गए थे।

SIT के रडार पर ससुर मनोज गुप्ता

शिलोम के ससुर मनोज गुप्ता की भूमिका को लेकर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि शिलोम ने हत्या के बाद मनोज से बातचीत की थी। SIT को आशंका है कि मनोज को मामले में अपना नाम आने का डर था, जिस कारण वे घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। उसकी तलाश अब जांच टीम की प्राथमिकता बन गई है।

पूरे परिवार से की जा रही पूछताछ

इंदौर और रतलाम में SIT की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार रात जब टीम इंदौर पहुंची, तो शिलोम की पत्नी और बहन से पूछताछ की गई। रविवार को रतलाम में उसकी पत्नी और साली भी जांच में शामिल रहीं, हालांकि टीम वापस लौटते समय उन्हें साथ नहीं लाई।

फोन कॉल्स और नेटवर्क पर नजर

शिलोम की गिरफ्तारी के बाद अब SIT उसकी मोबाइल बातचीत और संपर्कों की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, राजा की हत्या के बाद शिलोम कई लोगों के संपर्क में था। SIT इन लोगों की पहचान कर उन्हें भी पूछताछ के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है।

अन्य खबरें