गुरूवार, जून 4, 2026
spot_img
होमराजस्थान

राजस्थान

पूर्व मंत्री महेश जोशी ने किया सरेंडर, अंतरिम जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व मंत्री महेश जोशी की अंतरिम जमानत याचिका पर गुरुवार को ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए शुक्रवार तक टाल दिया है।

जयपुर में गिरे ओले, भीलवाड़ा में बारिश, प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी से मिली राहत

राजस्थान में गुरुवार को मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली। जहां दिन भर तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल रहे। शाम होते-होते कई शहरों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने दस्तक दी। जयपुर, जैसलमेर, पाली और भीलवाड़ा जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को राहत मिली।

डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, गणगौर पर पूजा के दौरान झुलस गई थीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. गिरिजा व्यास का गुरुवार शाम निधन हो गया। वे 78 वर्ष की थीं। अहमदाबाद के जायडस हॉस्पिटल में शाम करीब 7:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

अजमेर के होटल में भयानक आग, 4 की मौत, 15 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया

अजमेर में गुरुवार सुबह डिग्गी बाजार स्थित होटल नाज में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक चार साल का बच्चा और एक महिला भी शामिल हैं। हादसे में डेढ़ साल के एक मासूम सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

RPSC ने दी राहत: जुलाई 2025 की परीक्षाओं में नाम, विषय और अन्य जानकारी संशोधित कर सकेंगे अभ्यर्थी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जुलाई 2025 में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 1 से 7 मई 2025 के बीच उम्मीदवार अपने नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि और जेंडर को छोड़कर अन्य सभी जानकारियों में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं।

शादी से लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, 10 घायल

ब्यावर जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में शादी से लौट रहे एक ही परिवार की कार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत कुल 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चंडावल, सोजत और पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में चल रहा है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पंचायत पुनर्गठन पर उठाए सवाल, कहा- मनमाने ढंग से किया जा रहा काम

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकायों के पुनर्गठन को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह मनमाने ढंग से चलाई जा रही है।

जोधपुर में 500-500 के जाली नोट छापने वाला गिरोह पकड़ा, 7.50 लाख की नकली करंसी बरामद

जोधपुर पुलिस ने नकली करंसी चलाने वाले एक सक्रिय गिरोह का खुलासा किया है। मंडोर कृषि उपज मंडी के पास किराए के एक कमरे में दो बदमाश हाईटेक उपकरणों से 500-500 रुपये के नकली नोट तैयार कर रहे थे। देर रात डीएसटी (ईस्ट) टीम ने दबिश देकर इन दोनों को गिरफ्तार किया और करीब 7.50 लाख रुपये के जाली नोट जब्त किए।

जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री घोटाले में ईडी की कार्रवाई, कोर्डिनेटर की ₹84.82 लाख की संपत्ति अटैच

जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) से जुड़े बहुचर्चित फर्जी डिग्री घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है। इस मामले में मंगलवार को ईडी ने यूनिवर्सिटी के कोऑर्डिनेटर पुनीत गोदावत की ₹84.82 लाख की संपत्ति अटैच कर ली। यह कार्रवाई जोधपुर में की गई, जहां पहले भी एजेंसी कई दबिशें दे चुकी है।

पहलगाम हमले के कारण पूर्व सीएम गहलोत नहीं मनाएंगे जन्मदिन, कार्यकर्ताओं से कहा- सेवा कार्य करें

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार 3 मई को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने यह निर्णय हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया, जिसे उन्होंने "कायराना" और "दिल दहला देने वाला" बताया।

शादी की खुशी मातम में बदली, होटल के पूल में डूबने से कपड़ा व्यवसायी के 6 साल के बेटे की मौत

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे स्थित एक रिसॉर्ट में मंगलवार को एक शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब कपड़ा व्यवसायी के छह साल के बेटे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मासूम चार्विक टीबड़ा खेलते-खेलते अकेले पूल के पास चला गया और हादसे का शिकार हो गया।

सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष से की मुलाकात, हेल्थ सर्विसेज पर चर्चा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार देर शाम दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने राजस्थान में हेल्थ सर्विसेज के सुदृढ़ीकरण, मेडिकल एजुकेशन के विस्तार और जन स्वास्थ्य योजनाओं के इम्प्लान्टेशन पर चर्चा की। उन्होंने हेल्थ सेक्टर में इनोवेशन और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से बात की।

कोटा में नीट स्टूडेंट ने पंखे से लगाई फांसी, 20 दिन पहले शुरू की थी तैयारी

कोटा के तलवंडी इलाके में सोमवार रात एक नीट स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। 16 वर्षीय इकबाल, बिहार के दतिया जिले के दरियापुर गांव...

अजमेर से 7 महीने के मासूम का किडनैप कर बदला हुलिया, 5 लाख में बेचने की थी साजिश, पुलिस ने बचाया

अजमेर में सात महीने के मासूम के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को बचा लिया। आरोपियों ने उसका हुलिया बदल दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये मासूम को बाहर भेजकर पांच लाख रुपए में बेचने वाले थे। उससे पहले ही पुलिस उन तक पहुंच गई।

PWD का अधिशाषी अभियंता पांच लाख की रिश्वत लेते रंगे गिरफ्तार, बिल पास कराने के लिए मांग रहा था 20 लाख

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार (28 अप्रेल) को बारां जिले में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशाषी अभियंता अजय सिंह को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतें मिलने के बाद ACB कोटा की टीम ने बारां सर्किट हाउस में ट्रैप कार्रवाई कर यह गिरफ्तारी की।

महेश जोशी को पत्नी के निधन के बाद 7 दिन की अंतरिम जमानत, जल जीवन मिशन घोटाले में हुई थी गिरफ्तारी

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता महेश जोशी को अपनी पत्नी कौशल जोशी के निधन के बाद 7 दिन की अंतरिम जमानत मिली है। सोमवार सुबह, जयपुर के मणिपाल अस्पताल में इलाज के दौरान कौशल जोशी का निधन हो गया। महेश जोशी को 24 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तार किया गया था।

राजस्थान पुलिस में 9617 कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती, फिजिकल और रिटन टेस्ट के आधार पर होगा चयन

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर आई है। राजस्थान पुलिस ने 9617 कांस्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 12वीं पास कर आवेदन कर सकते हैं

राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि के बीच फिर लू और आंधी का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान का मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, मई के पहले सप्ताह में आंधी, तूफान और बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान में और कमी आने की संभावना जताई गई है।

नागौर के बाहर सुरक्षा हटाए जाने से हनुमान बेनीवाल नाराज, लौटाए पीएसओ, कहा- मेरी रक्षा जनता करेगी

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) से मिले इनपुट के बाद सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में तैनात पीएसओ को बेनीवाल ने वापस लौटा दिया है। दरअसल, यह टीम उनके साथ नागौर में ही तैनात रही।  शुक्रवार और शनिवार को जयपुर में रहने के दौरान भी उन्हें कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। इस स्थिति से नाराज होकर हनुमान बेनीवाल ने अपने दोनों पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) वापस कर दिए।

बीजेपी ने ज्ञानदेव आहूजा को पार्टी से बाहर किया, गंगाजल छिड़कने के मामले के बाद लिया फैसला

राजस्थान में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा की सदस्यता को पार्टी ने समाप्त कर दिया है। यह कार्रवाई उस विवाद के बाद की गई है, जिसमें आहूजा ने मंदिर में गंगाजल छिड़कने की बात कही थी। पार्टी की अनुशासन समिति ने आहूजा के खिलाफ आरोपों को सही पाया, जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने यह फैसला लिया।

राजस्थान पटवारी भर्ती में 1707 पद बढ़े, अब 3727 पदों पर होगी नियुक्ति, आवेदन फिर से शुरू होंगे

राजस्थान में पटवारी बनने के सपने देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती में पदों की संख्या 1707 बढ़ाते हुए अब कुल 3727 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन ने पांच शावक को जन्म दिया, इनमें एक सफेद रंग का

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। बाघिन रानी ने रविवार को एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और रानी खुद उनकी देखरेख कर रही है।

कुमार विश्वास बोले- संकट में लड़की जैसे हनुमानजी को याद करती है, वैसे ही थानों को करे तो समझूंगा पुलिस पर भरोसा बढ़ा

प्रसिद्ध कवि और वक्ता कुमार विश्वास ने कहा कि थानों में लोगों का भरोसा तब बढ़ेगा जब संकट के समय उन्हें उतनी ही आस्था से थाने की याद आएगी, जितनी आपात स्थिति में हनुमानजी को याद किया जाता है।

जयपुर एयरपोर्ट पर NRI बिजनेसमैन वासु श्रॉफ से बदसलूकी, कस्टम के 4 अफसरों का ट्रांसफर

NRI उद्योगपति वासु श्रॉफ की घड़ी उतरवाने और पांच घंटे तक व्हीलचेयर पर बैठाए रखने के मामले में कस्टम विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात चार वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल ट्रांसफर कर दिया है।

बहरोड़ की महिला डॉक्टर की जलने से मौत, मां ने युवक पर लगाया हत्या का आरोप

कोटपूतली बहरोड़ जिले की एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद डॉक्टर के परिजनों ने हरियाणा के एक युवक पर हत्या के आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है।

Most Read