एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में जयपुर के रामबाग पैलेस में दो दिन बिताए, जहां वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। 10 और 11 मई को हुए इस दौरे की झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उनका प्रकृति से जुड़ाव और बेफिक्र अंदाज़ साफ नजर आया।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार-शनिवार की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तानी हमले में झुंझुनूं के जवान सुरेंद्र कुमार मोगा (35) शहीद हो गए। भारतीय वायुसेना के मेडिकल विंग में मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट पद पर तैनात सुरेंद्र कुमार हमले के समय ड्यूटी पर थे। इस हमले में उनके तीन साथी घायल हो गए।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी ने हलचल मचा दी। दोनों शहरों में सायरन की तेज आवाजों के साथ लोगों को सतर्क किया गया।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई रेलसेवाओं को आंशिक रूप से रद्द करने और कुछ को रीशेड्यूल या रेगुलेट करने का फैसला लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, यह निर्णय सुरक्षा कारणों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन हमले के बाद राजस्थान सरकार ने भी तत्काल हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर और किशनगढ़ एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
राजस्थान में एक बार फिर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन सड़कों पर जलजमाव ने जनजीवन को प्रभावित किया। जयपुर, अलवर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा और दौसा में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही।
राजस्थान हाईकोर्ट ने साइबर फ्रॉड से जुड़े एक अहम मामले में बैंक को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई ग्राहक RBI की गाइडलाइन के अनुसार तीन दिन के भीतर बैंक को साइबर ठगी की सूचना दे देता है, तो संबंधित बैंक की जिम्मेदारी बनती है कि वह पीड़ित को पूरी राशि लौटाए।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान में हाई अलर्ट है। सीमावर्ती इलाकों की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को युद्धस्तर पर तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में विभाग ने सभी चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं।
गुरुवार रात पाकिस्तान ने जैसलमेर और पोकरण क्षेत्र में भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। ड्रोन के जरिए किए गए हमले को भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया।
राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और जोधपुर जिलों में प्रशासन ने 8 मई 2025 से अगले आदेश तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।
पहलगाम आतंकी हमले के दो हफ्तों बाद भारतीय सेना ने कड़ा जवाब देते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस सैन्य कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया, जिसमें लश्कर-ए-तोएबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों के गढ़ शामिल थे।
पाकिस्तान में भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के पश्चिमी सीमाई राज्य राजस्थान के बॉर्डर जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस बीच लोगों में खुशी का माहौल है। जैसलमेर, बाड़मेर, गंगानगर, बालोतरा, जोधपुर समेत कई जगहों पर लोगों ने तिरंगा लहराकर खुशी जताई और कहा कि पाकिस्तान को उसी भाषा में जवाब दिया गया है, जिसे वह समझता है। लोगों ने आतिशबाजी भी की और मिठाइयां बांटी।
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI भारत में छिपे आतंकी नेटवर्क को दोबारा सक्रिय करने की साजिश रच रही है। अमृतसर की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) और केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर ऐसी ही एक बड़ी आतंकी कोशिश को नाकाम कर दिया है।
जयपुर में रविवार को ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार (GITB) का शुभारंभ में हुआ। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सीतापुरा स्थित एक होटल में इसका उद्घाटन किया।
जयपुर जिले के बस्सी क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में दो युवतियों और एक युवक की मौत हो गई। ये युवतियां नीट का एग्जाम देने जा रही थी। रास्ते में युवक ने उन्हें लिफ्ट दी थी। इसी दौरान बस्सी ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रविवार को रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर लिया। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने खनन विभाग से जुड़े सवालों को लेकर 2.5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती–2023 के दूसरे चरण के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार यह इंटरव्यू 5 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेंगे। चयन प्रक्रिया के इस महत्वपूर्ण चरण में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 को लेकर इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। पहले यह परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब पटवारी पदों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण इस तिथि में बदलाव किया गया है।
राजस्थान में मई की तपती गर्मी से झुलसते लोगों को पश्चिमी विक्षोभ ने बड़ी राहत दी है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिला। जोधपुर और चित्तौड़गढ़ में घने बादलों ने आसमान को ढक लिया, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्म हवाओं से राहत महसूस हुई।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे शुक्रवार को सिरोही जिले के रेवदर के सिंगारली खेड़ा में आंजनी माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में उन्होंने धर्म, संस्कृति, शिक्षा, राजनीति और समाज के मूल्यों की बात कही।
राजस्थान में साल 2021 की SI भर्ती परीक्षा में सामने आए पेपर लीक और फर्जीवाड़े के विरोध में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को भी शहीद स्मारक पर धरना जारी रखेंगे। जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। इससे पूर्व बेनीवाल ने शुक्रवार को शहीद स्मारक पर युवाओं के साथ धरना देकर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पुनर्गठन और SI परीक्षा रद्द करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था।
राजस्थान के बहरोड़ की एक महिला डॉक्टर भावना (25) की हत्या के मामले में हिसार पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले आरोपी उदेश यादव (30) को गिरफ्तार कर लिया है। हालाकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भावना ने खुद को आग लगाई या आरोपी उदेश ने उसे जलाकर मारा। पुलिस अब पूछताछ के बाद इसका खुलासा करेगी।
पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक कार, हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।