शनिवार, मई 2, 2026
spot_img
होमराजस्थानएसआई भर्ती मामले में बेनीवाल आज भी देंगे धरना, एक दिन पहले...

एसआई भर्ती मामले में बेनीवाल आज भी देंगे धरना, एक दिन पहले पुलिस ने लिया था हिरासत में

राजस्थान में साल 2021 की SI भर्ती परीक्षा में सामने आए पेपर लीक और फर्जीवाड़े के विरोध में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को भी शहीद स्मारक पर धरना जारी रखेंगे। जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। इससे पूर्व बेनीवाल ने  शुक्रवार को शहीद स्मारक पर युवाओं के साथ धरना देकर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पुनर्गठन और SI परीक्षा रद्द करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। हालाकि शाम को पुलिस ने उन्हें और करीब 50 से अधिक युवाओं को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उन्हें सांगानेर सदर थाना भेज दिया गया।

पूरे घटरनाक्रम को लेकर बेनीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा— “राजस्थान सरकार हमारे इरादों को कमजोर नहीं कर सकती।”

शक के घेरे में SI भर्ती परीक्षा 2021, SOG कर रही जांच

विवादों में घिरी SI भर्ती परीक्षा 2021 में कुल 859 पदों पर नियुक्ति की जानी थी, लेकिन परीक्षा के दौरान पेपर लीक और डमी कैंडिडेट्स के जरिये फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तक 50 ट्रेनी SI और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के दो सदस्यों सहित 150 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस घोटाले की जांच फिलहाल राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान दल (SOG) को सौंपी गई है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने 1 अक्टूबर 2024 को 6 मंत्रियों की कमेटी गठित की थी, जो परीक्षा की समीक्षा कर रही है।

बेनीवाल बोले- आंदोलन नहीं रुकेगा

धरने के दूसरे दिन भी छात्र, बेरोजगार युवा और समाज के जागरूक नागरिक बड़ी संख्या में शहीद स्मारक पर जुटे रहे। बेनीवाल ने साफ किया है कि यह आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि अगले चरण की तैयारी शुरू हो चुकी है। उनका कहना है कि RPSC जैसी संस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है, वरना नौजवानों का विश्वास उठ जाएगा।

अन्य खबरें