बाड़मेर के शिव इलाके के मणिहारी गांव में बिजली कंपनी की पोल लगाने और मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे विधायक रविंद्र सिंह भाटी और पुलिस अधिकारी SHO मनीष देव के बीच तीखी कहासुनी हुई।
डूंगरपुर जिले के सावला इलाके में शनिवार रात हुए एक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। यह हादसा शनिवार रात करीब 11:30 बजे पिंडावल‑हिलावड़ी बस‑स्टैंड के पास हुआ।
असम स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने राजस्थान के डीग से एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर देश की साइबर सुरक्षा को चुनौती देने वाले गंभीर मामले से जुड़ा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात जयपुर पहुंचे। वे विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट आए, जहां से सीधे भारती भवन पहुंचे। वहां उन्होंने संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और रातभर विश्राम किया। यह दौरा संघ के संगठनात्मक कार्यक्रमों और प्रशिक्षण गतिविधियों से जुड़ा हुआ है।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सख्त पुलिस पहरे और प्रशासनिक सख्ती के बावजूद एक ही दिन में पांच बालिकाओं का विवाह करवा दिया गया।
राजस्थान में लंबे समय से रुके हुए पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के उपचुनाव अब 8 जून 2025 को कराए जाएंगे। पहले ये चुनाव भारत-पाक तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के चलते स्थगित कर दिए गए थे। अब राज्य चुनाव आयोग ने हालात सामान्य होने के बाद चुनाव की नई तिथियों की घोषणा कर दी है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट इसी महीने के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि 12वीं की सभी स्ट्रीम्स – साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की कॉपी जांच पूरी हो चुकी है। मार्क्स एंट्री का काम भी लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो गया है।
झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से 1998 से 2003 तक विधायक रहे मोहनलाल राठौड़ का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही झालावाड़ जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
राजस्थान सरकार ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। शिविरा पंचांग 2024-25 के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी स्कूल 17 मई से 30 जून तक पूरी तरह बंद रहेंगे।
राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में इस बार गर्मी की छुट्टियां 17 मई से शुरू होकर 45 दिनों तक चलेंगी। शिविरा पंचांग 2024-25 के अनुसार, स्कूल 1 जुलाई को पुनः खुलेंगे। छुट्टियों से ठीक एक दिन पहले 16 मई को पैरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्र, अभिभावक और शिक्षक तीनों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
उदयपुर के धानमंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम फल-सब्जी को लेकर दो युवकों में हुई बहस ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह विवाद पहले केवल एक छोटी बहस था, लेकिन धीरे-धीरे यह दो समुदायों के बीच झगड़े में बदल गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के बीकानेर दौरे पर रहेंगे। यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका राज्य में पहला दौरा होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री देशनोक स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे, जो आस्था और शक्ति का केंद्र माना जाता है।
भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र की नई बस्ती में एक साधु की गदा से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक अपने माता-पिता से प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ रहा था जब साधु ने बीच-बचाव किया तो उसने उसकी हत्या कर दी।
राजस्थान में कोचिंग सेंटरों से जुड़ी छात्रों की आत्महत्याओं के मामलों पर राजस्थान हाईकोर्ट ने गहरी चिंता जताई है। मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव की खंडपीठ ने इस विषय में सरकार की निष्क्रियता पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि साल 2019 से अब तक न कोई ठोस कानून बना और न ही कोई गाइडलाइन लागू की गई, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
राजस्थान में मई की तपती दोपहर अब और भी तीखी होने जा रही है। 15 मई से प्रदेश में भीषण गर्मी का नया दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
भारतीय सेना की जांबाज अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ भाजपा नेता द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने तीखा हमला बोला है।
अजमेर के संत कंवर राम स्कूल के पास स्थित खालसा कुलर के गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही धुएं और लपटों ने इमारत को घेरा, पास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया।
राजस्थान सरकार राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप 2025-26 सत्र से कोर्स अपग्रेड किए जाएंगे। इस प्रक्रिया में एक अहम प्रस्ताव यह है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को स्कूली किताबों में शामिल किया जाए। इसके जरिए छात्रों को भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कड़े कदमों से अवगत कराया जाएगा।
राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई करते हुए झुंझुनूं और हनुमानगढ़ जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को APO किया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में झुंझुनूं SP शरद चौधरी और हनुमानगढ़ SP अरशद अली को APO (Awaiting Posting Order) कर दिया गया है।