Tuesday, July 21, 2026
spot_img
Homeराजस्थानजयपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, स्वयंसेवकों से की मुलाकात, निजी कार्यक्रम...

जयपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, स्वयंसेवकों से की मुलाकात, निजी कार्यक्रम में पुष्कर जाएंगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात जयपुर पहुंचे। वे विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट आए, जहां से सीधे भारती भवन पहुंचे। वहां उन्होंने संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और रातभर विश्राम किया। यह दौरा संघ के संगठनात्मक कार्यक्रमों और प्रशिक्षण गतिविधियों से जुड़ा हुआ है।

रविराम आश्रम में श्रद्धांजलि और संबोधन

शनिवार को मोहन भागवत सीकर रोड स्थित रविराम आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने रविराम महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने न केवल संतों को श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि वहां मौजूद संघ कार्यकर्ताओं और साधु-संतों को भी संबोधित किया। आश्रम में उनके करीब दो घंटे रुकने की संभावना जताई गई थी।

पुष्कर में निजी बैठक, फिर जयपुर वापसी

रविराम आश्रम के कार्यक्रम के बाद मोहन भागवत एक निजी बैठक में हिस्सा लेंगे और उसके पश्चात पुष्कर के लिए रवाना होंगे। रविवार रात उनके पुनः जयपुर लौटने की संभावना है, जिसके बाद वे जयपुर से रवाना हो जाएंगे।

राजस्थान में मई भर चलेंगी RSS की प्रशिक्षण कक्षाएं

RSS मई महीने में राजस्थान के 12 स्थानों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर रहा है, जिसमें अलग-अलग उम्र के करीब 4,000 स्वयंसेवकों के भाग लेने की उम्मीद है। इन शिविरों में संगठन के कामकाज, अनुशासन और सेवा कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन सत्रों के दौरान स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन मोहन भागवत के साथ संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी करेंगे।

अन्य खबरें