शनिवार, मई 2, 2026
spot_img
होमराजस्थानतालाब और टैंक में मिले मां व तीन बच्चों के शव, महिला...

तालाब और टैंक में मिले मां व तीन बच्चों के शव, महिला के भाई ने लगाया जीजा पर हत्या का आरोप

चूरू जिले के सरदारशहर कस्बे में शनिवार रात एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव घर के पास बने तालाब और एक टैंक में मिले।

 सूचना पर एएसआई प्रदीप मीणा पुलिस दल के साथ पहुँचे और ग्रामीणों की मदद से शवों को तालाब‑कुंड से निकाला, फिर सरदारशहर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।  महिला के भाई ने अपने जीजा पर चारों की हत्या के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार  बंधनाऊ दिखनादा गांव निवासी सुभाष जाट शनिवार रात को घर लौटा। घर पर उसकी पत्नी जेठी देवी जेठी देवी (25), बेटी इशिका (5),आरुषि (3) और बेटा संजय (2.5) लापता थे। जिस पर उसने उनकी तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। कुछ देर बाद पास ही स्थित खेत के छोटे तालाब में पत्नी और बेटी के शव तैरते मिले। उसके नजदीक ही टैंक से दो और बच्चों के शव मिले। सूचना मिलने के बाद देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवा कर मोर्चरी में रखवाया।

पति पर हत्या का गहरा शक, सात दिन पहले हुआ था झगड़ा

मृतका के भाई डूंगरमल ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा सुभाष शराब के नशे में रोज मारपीट करता था। एक सप्ताह पहले उसने पत्नी‑बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। भाई का दावा है कि सुभाष ने शनिवार रात चारों की पिटाई कर तालाब‑टैंक में फेंक दिया और खुद शोर मचाकर भीड़ इकट्ठी की। जेठी के चेहरे‑सिर पर चोटों के निशान इसकी तसदीक करते हैं। पुलिस ने सुभाष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुराना पारिवारिक तनाव भी आया सामने

2016 में सुभाष और उसके भाई राकेश की शादी दो सगी बहनों जेठी और मंजू से हुई थी। 2018 में राकेश ने आत्महत्या कर ली। मंजू की दूसरी जगह शादी कर दी गई। सुभाष पिछले पांच साल से परिवार से अलग खेत के मकान में रह रहा था और माता‑पिता से भी अक्सर विवाद करता था।

अन्य खबरें