बुधवार, जनवरी 21, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूजEPF Interest Rate: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, खाते में आया ब्याज...

EPF Interest Rate: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, खाते में आया ब्याज का पैसा, तुरंत ऐसे करें बैलेंस चेक

सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPFO के तहत आने वाले 7 करोड़ से ज्यादा खातों में ब्याज का पैसा भेज दिया है. इस बार ब्याज जमा करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की गई है. जानकारी के मुताबिक, 32.39 करोड़ खातों में ब्याज जमा किया जा चुका है, जो करीब 13.86 लाख कंपनियों से जुड़े हुए हैं. सिर्फ 0.1% संस्थाएं ही बची हैं, जिनमें ब्याज इसी हफ्ते तक डाल दिया जाएगा.

28 फरवरी को हुआ था ब्याज का ऐलान, मई में मिली मंजूरी

सरकार ने 28 फरवरी को EPF पर 8.25% ब्याज की घोषणा की थी, जिसे 22 मई को वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिल गई थी. पिछले साल के मुकाबले इस बार ब्याज ट्रांसफर करने की प्रक्रिया काफी तेज रही. पहले जहां इसमें महीनों लग जाते थे, अब दो महीने के अंदर ही पैसे खातों में भेज दिए गए.

कुल 4000 करोड़ रुपये का ब्याज भेजा गया

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल करीब 4000 करोड़ रुपये की रकम EPFO खातों में बतौर ब्याज भेजी गई है. यह पैसा सीधे लोगों के पीएफ खातों में ट्रांसफर किया गया है, जिससे करोड़ों कर्मचारियों को राहत मिली है.

अब मिस्ड कॉल या SMS से चेक कर सकते हैं बैलेंस

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके खाते में ब्याज आया है या नहीं, तो आप EPFO के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं. साथ ही, EPFOHO UAN ENG लिखकर 7738299899 पर SMS भेजने से भी बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी.

ऑनलाइन और ऐप के जरिए भी चेक कर सकते हैं PF बैलेंस

आप चाहें तो EPFO की आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login पर जाकर भी बैलेंस चेक कर सकते हैं. UAN और पासवर्ड डालकर पासबुक में लेन-देन की जानकारी मिल जाएगी. उमंग ऐप के जरिए भी ये जानकारी ली जा सकती है.

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  1. EPFO ने 32.39 करोड़ खातों में 8.25% ब्याज डिपॉजिट कर दिया है.
  2. सरकार ने फरवरी में ब्याज का ऐलान किया और मई में इसे मंजूरी मिली.
  3. कुल 4000 करोड़ रुपये का ब्याज खातों में भेजा गया है.
  4. मिस्ड कॉल, SMS, वेबसाइट या उमंग ऐप से बैलेंस चेक किया जा सकता है.
  5. पिछली बार जहां दिसंबर तक इंतजार करना पड़ा था, इस बार जुलाई में ही पैसा आ गया है.
अन्य खबरें