Sunday, August 2, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजभारत की सेनाएं अलर्ट मोड पर: रक्षा मंत्रालय ने कहा- हमला दोबारा...

भारत की सेनाएं अलर्ट मोड पर: रक्षा मंत्रालय ने कहा- हमला दोबारा हुआ तो पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के कुछ घंटे बाद ही शनिवार शाम को रक्षा मंत्रालय ने अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें थल, वायु और नौसेना के वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे। कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कमोडोर रघु आर नायर ने साझा रूप से देश को भरोसा दिलाया कि भारतीय सेनाएं पूरी तरह सतर्क हैं और अगर पाकिस्तान ने फिर किसी तरह की हिमाकत की, तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

https://twitter.com/ANI/status/1921192836785205524
https://twitter.com/ANI/status/1921191406787313817

पाकिस्तान की झूठी खबरों का किया पर्दाफाश

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया ने बताया कि पाकिस्तान लगातार सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गलत सूचनाएं फैला रहा है। उसने दावा किया कि उसके JF-17 फाइटर जेट्स ने भारत के S-400 और ब्रह्मोस बेस को नुकसान पहुंचाया, जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। पाकिस्तान ने यह भी झूठ बोला कि सिरसा, जम्मू, पठानकोट और भुज में भारतीय एयरबेस पर हमला हुआ है, जो पूरी तरह गलत है।

भारतीय मिलिट्री बेस पूरी तरह सुरक्षित

भारतीय सेना ने साफ किया कि चंडीगढ़ और ब्यास जैसे अहम हथियार डिपो पूरी तरह सुरक्षित हैं। कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ है। सेना के अनुसार, पाकिस्तान की हर बात सिर्फ अफवाह है, जिसका मकसद भ्रम फैलाना और अपने देश में झूठा नैरेटिव बनाना है।

https://twitter.com/ANI/status/1921191834631516463

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को भारी नुकसान

कमोडोर रघु आर नायर ने बताया कि भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार और कई एयरफील्ड जैसे स्कर्दू, जकूबाबाद, सरगोदा और बुलारी को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के लॉजिस्टिक इंस्टालेशन, मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर और पर्सनल को भी निशाना बनाया। इससे उसकी डिफेंसिव और ऑफेंसिव ताकत बुरी तरह कमजोर हो गई है।

सेनाएं अलर्ट, हमला दोबारा हुआ तो होगा करारा जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में भारतीय सेनाओं ने एक बार फिर दोहराया कि वे देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए हर पल तैयार हैं। विदेश सचिव ने बताया कि दोनों देशों ने हमला रोकने पर सहमति जताई है। लेकिन अगर पाकिस्तान सीजफायर तोड़ता है, तो भारत पूरी ताकत से जवाब देगा।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक

  1. भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद रक्षा मंत्रालय ने की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस।
  2. कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया- पाकिस्तान फैला रहा है फर्जी खबरें।
  3. भारतीय सेनाएं पूरी तरह अलर्ट, सभी मिलिट्री फैसिलिटी सुरक्षित।
  4. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान, एयर डिफेंस सिस्टम फेल।
  5. भारत ने दोहराया- हमला हुआ तो पाकिस्तान को फिर मिलेगा कड़ा जवाब।
अन्य खबरें