शनिवार, मई 2, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूजदिल्ली से बिहार तक भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, हरियाणा...

दिल्ली से बिहार तक भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, हरियाणा में बादल छाए, राजस्थान में गिरा पारा

मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिण भारत में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम असामान्य बना रहेगा।

एनसीआर में तीन दिन तक हिटवेव की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को आई तेज आंधी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हीटवेव की चेतावनी दी है।

राजस्थान के जयपुर, कोटा, अजमेर, चूरू और जैसलमेर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2 से 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। हालांकि, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, फलोदी और जोधपुर में गर्मी का असर बना रहा।

3 मई 2025 – प्रमुख शहरों के तापमान का अनुमान

शहर न्यूनतम (°C) अधिकतम (°C)
अहमदाबाद2743
भोपाल2541
चेन्नई2740
रायपुर2340
जयपुर2539
दिल्ली2637
पटना2536
चंडीगढ़2236
लखनऊ2535
कोलकाता2534
मुंबई2733
रांची2127
शिमला1426

मध्यप्रदेश व बिहार में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत 40 जिलों में शनिवार को बारिश और आंधी का अलर्ट है। इनमें से 7 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

बिहार के 23 जिलों में तेज हवा और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

हरियाणा में छाए बादल, बारिश के आसार

हरियाणा के नूंह, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, चरखी दादरी, नारनौल और झज्जर में बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और हवा के मिलन से उत्तर भारत में भारी बारिश हो रही है। यह स्थिति 7 मई तक बनी रह सकती है।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  • मौसम विभाग (IMD) ने भारत के 19 राज्यों में आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है, जो 7 मई 2025 तक जारी रहेगी।
  • उत्तर भारत में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
  • मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में ओलावृष्टि और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।
  • दिल्ली-एनसीआर में पहले ही आंधी-तूफान आ चुका है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
  • बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। अगले कुछ दिनों तक जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
अन्य खबरें