शनिवार, मई 2, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूजपाकिस्तान लगातार नौ दिन से कर रहा एलओसी पर फाररिंग, रक्षा मंत्री...

पाकिस्तान लगातार नौ दिन से कर रहा एलओसी पर फाररिंग, रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा- पानी रोका तो करेंगे हमला

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की धमकी दी। जिओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आसिफ ने कहा कि अगर भारत सिंधु जल समझौते का उल्लंघन करता है और सिंधु नदी पर बांध जैसे निर्माण करता है तो पाकिस्तान हमले का विकल्प अपनाएगा। उनका यह बयान पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव की बीच आया है।

बांग्लादेश का विवादित बयान: भारत पर हमले की वकालत

पड़ोसी बांग्लादेश भी विवाद में आ गया है। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के एक करीबी ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो ढाका को चीन के साथ मिलकर भारत के पूर्वोत्तर हिस्सों पर कब्जा कर लेना चाहिए।

एलओसी पर फायरिंग का सिलसिला लगातार जारी

भारतीय सेना ने बताया कि 2-3 मई की रात कुपवाड़ा, उरी और अखनूर सेक्टरों में पाकिस्तान ने फिर फायरिंग की। सेना ने इसका त्वरित और सटीक जवाब दिया। यह फायरिंग लगातार नौवें दिन हुई है, जिससे सीमा क्षेत्रों में भय और तनाव की स्थिति बनी हुई है।

भारत ने पाक मंत्रियों के सोशल मीडिया अकाउंट किए ब्लॉक

भारत ने कड़े कदम उठाते हुए पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का X (Twitter) अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। इससे पहले PM शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम भी भारत में प्रतिबंधित किया गया था। ये कार्रवाइयां पाक मंत्रियों के उकसावेपूर्ण बयानों के बाद हुईं।

शाहबाज शरीफ ने की चीनी राजदूत से मुलाकात

इस पूरे घटनाक्रम के बीच चीन के राजदूत जियांग जैडॉन्ग ने इस्लामाबाद में पाक पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की और भारत-पाक तनाव पर चर्चा की। उन्होंने संयम और बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की। पाक पीएम ने चीन के रुख की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान दक्षिण एशिया में शांति के लिए प्रतिबद्ध है।गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बायसरन घाटी  में हुए आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। इसके बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि सेना को कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है।

अन्य खबरें