Monday, October 26, 2026
spot_img
Homeदेशऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तानी बाजार धराशायी, कराची स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तानी बाजार धराशायी, कराची स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट

ऑपरेशन सिंदूर का असर पाकिस्तान के आर्थिक हालात पर भी साफ दिखा। बुधवार को पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। कराची स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क KSE-100 इंडेक्स कारोबार शुरू होते ही 2,485 अंक गिर गया।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के साथ-साथ व्यापारिक और कूटनीतिक संबंध खत्म करने का फैसला लिया।

भारतीय आर्थिक कार्रवाई के दोहरे असर से हिला पाकिस्तान

इन कार्रवाइयों के बाद से KSE-100 इंडेक्स में अब तक कुल 5,494.78 अंकों की गिरावट देखी जा चुकी है, जो 4.63 प्रतिशत के बराबर है।

जहां 22 अप्रैल से पहले कराची स्टॉक एक्सचेंज का कुल बाजार पूंजीकरण 52.84 अरब डॉलर था, वहीं 29 अप्रैल को यह घटकर 50.39 अरब डॉलर रह गया। लगातार गिरावट के चलते पाकिस्तान के निवेशकों को अरबों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। जानकारों के मुताबिक, इस समय विदेशी निवेशक भी सतर्क हैं और पाकिस्तान के बाज़ार से धीरे-धीरे दूरी बना रहे हैं।

अन्य खबरें