Sunday, July 19, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजऑपरेशन सिंदूर पर सितारों का सलाम: अनुपम, रितेश और चिरंजीवी ने कहा-...

ऑपरेशन सिंदूर पर सितारों का सलाम: अनुपम, रितेश और चिरंजीवी ने कहा- जय हिंद, सेना पर गर्व है!

भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई सटीक और निर्णायक स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देशभर में एक नई ऊर्जा भर दी है। आतंकियों के खिलाफ इस कार्रवाई की जब गूंज सोशल मीडिया पर पहुंची, तो फिल्मी सितारे भी खुद को रोक न सके। देशभक्ति के रंग में रंगे सेलेब्स ने दिल खोलकर भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की।

अनुपम खेर बोले- भारत माता की जय, सेना पर गर्व

जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर ने ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर अपने ऑफिशियल X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, “भारत माता की जय!” उनका यह उत्साहजनक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और प्रशंसकों को गहराई से छू गया।

रितेश देशमुख और चिरंजीवी ने सेना को किया सैल्यूट

रितेश देशमुख ने ट्वीट कर कहा, “जय हिंद की सेना। भारत माता की जय!” वहीं तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी ने भी शॉर्ट और पॉजिटिव मैसेज देते हुए लिखा, “जय हिंद!” उनका पोस्ट भी लाखों देशवासियों की भावना को शब्द दे गया।

मधुर भंडारकर की प्रतिक्रिया- ‘हम साथ हैं’

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर ने लिखा, “हमारी दुआएं सेना के साथ हैं। एक देश, हम साथ खड़े हैं। जय हिंद, वंदे मातरम!” उनके संदेश में एकता और समर्थन की स्पष्ट झलक दिखी।

फिल्म इंडस्ट्री के संगठनों का भी समर्थन

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी आधिकारिक पोस्ट जारी कर ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया। उन्होंने लिखा- भारत सरकार और भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा की गई निर्णायक कार्रवाई के प्रति हम आभार प्रकट करते हैं। यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोष लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

अन्य खबरें