बुधवार, जनवरी 21, 2026
spot_img
होमकाम की खबरEPFO ने बढ़ाई इमरजेंसी लिमिट, ऑटो सेटलमेंट से 72 घंटे में मिलेगी...

EPFO ने बढ़ाई इमरजेंसी लिमिट, ऑटो सेटलमेंट से 72 घंटे में मिलेगी पांच लाख तक की रकम

अब अगर किसी कर्मचारी को मेडिकल इमरजेंसी, शिक्षा, शादी या घर बनाने जैसे कारणों से फौरन पैसों की जरूरत हो, तो भविष्य निधि (PF) से ₹5 लाख तक की रकम सिर्फ 72 घंटे में मिल सकती है। पहले यह सीमा ₹1 लाख थी। 24 जून को केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने यह अहम घोषणा की, जो लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है।

ऑटो सेटलमेंट से मिलेंगे पैसे जल्दी

EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) ने ऑटो सेटलमेंट सुविधा के तहत ये सुविधा लागू की है। यानी अब छोटे क्लेम के लिए किसी अधिकारी के पास चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। पूरा प्रोसेस कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के जरिए अपने आप होगा।

अगर आपकी KYC पूरी है और आपका UAN नंबर आधार, पैन और बैंक अकाउंट से लिंक है, तो सिस्टम आपका क्लेम 3-4 दिन में प्रोसेस कर देगा। मैन्युअल प्रोसेस की तुलना में ये तरीका काफी तेज और भरोसेमंद है।

PF से क्लेम करने की शर्तें

  • आपका UAN एक्टिव और आधार, पैन, बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए
  • KYC पूरी तरह से अपडेट होनी चाहिए
  • क्लेम केवल मान्य कारणों (मेडिकल, पढ़ाई, शादी या मकान) पर ऑटो सेटलमेंट में जाएगा
  • क्लेम ₹5 लाख तक की राशि तक ही प्रोसेस किया जाएगा

EPFO 3.0: PF निकासी का नया युग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, EPFO 3.0 के तहत जल्द ही PF खाताधारकों को ATM जैसे कार्ड और UPI सुविधा मिलेगी, जिससे वे सीधे अपने PF अकाउंट से पैसा निकाल सकेंगे।

यह कार्ड बिल्कुल बैंक के ATM कार्ड की तरह होगा, और इससे एक निर्धारित राशि तक निकासी संभव होगी। साथ ही, यदि PF खाता UPI से लिंक है, तो खाते में जमा पैसा सीधे बैंक अकाउंट में भी ट्रांसफर किया जा सकेगा।

मैनुअल क्लेम में देरी संभव

हालांकि, बड़े या जटिल क्लेम जैसे रिटायरमेंट या फाइनल सेटलमेंट आज भी मैनुअली ही निपटाए जाते हैं। इस प्रक्रिया में 15 से 30 दिन तक का वक्त लग सकता है। इसके लिए EPFO पोर्टल या फिजिकल फॉर्म (जैसे Form 19, 31, 10C) भरना पड़ता है। दस्तावेज अधूरे होने पर क्लेम रिजेक्ट या पेंडिंग भी हो सकता है।

बेरोजगारी में PF से राहत

अगर किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाती है, तो वो एक महीने बाद PF का 75% पैसा निकाल सकता है। इससे उसे बेरोजगारी के दौर में जरूरी खर्चों में राहत मिलती है। बाकी 25% रकम वह दो महीने बाद क्लेम कर सकता है।

क्या समझना जरूरी है?

  • ऑटो सेटलमेंट प्रोसेस: तेज़, पारदर्शी और बिना अफसरों के चक्कर
  • KYC अपडेट होना जरूरी: आधार, पैन, बैंक डिटेल लिंक होना चाहिए
  • UPI और ATM सुविधा: भविष्य में PF निकालना होगा और आसान
  • बेरोजगारी में आंशिक निकासी: जॉब छूटने पर आ सकता है सीधा सहारा
अन्य खबरें