रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म Ramayanam से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है. फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग रणबीर कपूर पहले ही खत्म कर चुके हैं. अब लगातार अलग-अलग किरदारों की कास्टिंग की जानकारी सामने आ रही है. ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन फिल्म में जटायु को अपनी आवाज देंगे और साथ ही नैरेटर की भूमिका भी निभाएंगे. वहीं, सुग्रीव का किरदार निभाने के लिए मेकर्स ने अमित सियाल को फाइनल कर लिया है.
सुग्रीव की कास्टिंग पक्की
बॉलीवुड और ओटीटी पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके अमित सियाल को फिल्म में सुग्रीव का अहम रोल मिला है. वह ‘मिर्जापुर’, ‘महारानी’, ‘रेड 2’ और फिल्म ‘कला’ जैसी प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं. 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही Ramayanam उनके करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है.
अमिताभ बच्चन होंगे नैरेटर
फिल्म के सूत्रधार के तौर पर अमिताभ बच्चन की आवाज का इस्तेमाल होगा. मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म की शुरुआत उनकी दमदार आवाज से हो, जिससे दर्शकों पर गहरा असर पड़े. बिग बी की आवाज और जटायु का रोल मिलकर फिल्म को और खास बनाएंगे.
भव्य कास्ट और रिलीज प्लान
Ramayanam में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी मां सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान और यश रावण के रूप में नजर आएंगे. फिल्म दो पार्ट्स में बनेगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 पर रिलीज होगा.
हॉलीवुड लेवल का विजुअल इफेक्ट्स
फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं नमित मल्होत्रा, जो प्राइम फोकस और DNEG विजुअल इफेक्ट्स कंपनी के मालिक हैं. उनकी टीम पहले भी हॉलीवुड फिल्मों ‘ड्यून’ और ‘इंसेप्शन’ पर काम कर चुकी है और ऑस्कर अवॉर्ड भी जीत चुकी है. ऐसे में ‘रामायणम्’ के विजुअल्स को लेकर फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं.
फिल्म पर बढ़ रहा है उत्साह
फिल्म की स्टारकास्ट और भव्यता को देखते हुए यह प्रोजेक्ट भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है. जैसे-जैसे नई अपडेट सामने आ रही हैं, दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ता जा रहा है.

- रणबीर कपूर की Ramayanam के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है, फिल्म पर तेजी से काम जारी है.
- अमित सियाल को फिल्म में सुग्रीव का किरदार निभाने के लिए कास्ट किया गया है.
- अमिताभ बच्चन फिल्म में जटायु को आवाज देंगे और नैरेटर की भूमिका निभाएंगे.
- फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण), सनी देओल (हनुमान) और यश (रावण) नजर आएंगे.
- फिल्म दो पार्ट्स में बनेगी, पहला दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 पर रिलीज होगा.

