गुरूवार, जून 11, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूजएशिया कप 2025: पाकिस्तान संग मैच पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठा विवाद,...

एशिया कप 2025: पाकिस्तान संग मैच पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठा विवाद, BCCI ने रोका सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम की एशिया कप 2025 की घोषणा के दौरान मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान पर सवाल पूछे जाने पर विवाद खड़ा हो गया. चयन समिति अध्यक्ष अजीत अगरकर को जैसे ही पाकिस्तान से जुड़े सवाल का जवाब देना था, बीसीसीआई प्रतिनिधि ने बीच में हस्तक्षेप कर उन्हें रोक दिया. इस वाकये ने माहौल गरमा दिया क्योंकि भारत-पाक मैच को लेकर देश में पहले से ही विरोध की आवाजें उठ रही हैं.

UAE में होगा एशिया कप 2025

मई में सूत्रों ने दावा किया था कि भारत एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगा और न ही टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. हालांकि बाद में बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू यानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शिफ्ट कर दिया. यह फैसला मौजूदा सीमा-पार तनाव और आतंकी घटनाओं की वजह से लिया गया.

पूर्व क्रिकेटर कर चुके पाकिस्तान से खेलने का विरोध

कई पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान से खेलने का विरोध किया है. हरभजन सिंह और केदार जाधव ने साफ कहा कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए. हरभजन ने तो वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भी पाकिस्तान से मुकाबला करने से इनकार कर दिया था. वहीं जाधव ने भी एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैचों के बहिष्कार की अपील की.

एएनआई से बातचीत में जाधव ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम को खेलना चाहिए. भारत जहां भी पाकिस्तान से भिड़ेगा, जीत पक्की है, लेकिन यह मैच होना ही नहीं चाहिए.”

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान

मंगलवार को अजीत अगरकर और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम का ऐलान किया. इसमें शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. टूर्नामेंट 9 सितंबर से UAE में शुरू होगा.

भारत की टीम इस प्रकार है

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  1. मुंबई में एशिया कप 2025 की टीम घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान पर सवाल पूछे जाने पर विवाद हुआ।
  2. बीसीसीआई प्रतिनिधि ने अजीत अगरकर को बीच में रोक दिया, जिससे माहौल गरमा गया।
  3. टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू UAE शिफ्ट किया गया है।
  4. हरभजन सिंह और केदार जाधव ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का विरोध किया।
  5. टीम में शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई, टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा।
अन्य खबरें