Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeराजस्थानराजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज शाम 5 बजे: एक साथ आएंगे साइंस,...

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज शाम 5 बजे: एक साथ आएंगे साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) से 12वीं कक्षा का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। बोर्ड द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे आज शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे। इस बार विज्ञान, वाणिज्य और कला—तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया जा रहा है। परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल तक राज्यभर के केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

रिजल्ट जारी करने में होंगे शिक्षा मंत्री और बोर्ड अधिकारी शामिल

राजस्थान बोर्ड ने जानकारी दी है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। वहीं बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा औपचारिक रूप से परिणाम घोषित करेंगे। यह पहला मौका है जब सभी संकायों के नतीजे एक साथ प्रकाशित किए जा रहे हैं।

करीब 9 लाख छात्रों का भविष्य आज होगा तय

इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए कुल 8,93,616 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से विज्ञान संकाय में 2,73,984 छात्र, वाणिज्य संकाय में 28,250 छात्र और कला संकाय में 5,87,475 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 3,907 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था।

RBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट ऐसे करें ऑनलाइन चेक

छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले https://rajeduboard.rajasthan.gov.in या http://rajresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “RBSE 12th Results 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरकर ‘Submit’ करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड और सेव भी कर सकते हैं।
  • रिजल्ट ndtv.in/education पर भी उपलब्ध रहेगा।
अन्य खबरें