Sunday, July 19, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूज‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत, कार्डियक अरेस्ट की संभावना;...

‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत, कार्डियक अरेस्ट की संभावना; कूपर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम

मुंबई की चमक-दमक भरी दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर आई है। साल 2002 में आए सुपरहिट रीमिक्स सॉन्ग ‘कांटा लगा’ से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का शुक्रवार रात निधन हो गया। 42 वर्षीय शेफाली को मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित बेलेव्यू हॉस्पिटल में रात क़रीब लाए जाने की पुष्टि हुई है, जहां उन्हें मृत अवस्था में भर्ती किया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुकी थीं

शेफाली को जब अस्पताल लाया गया, तब वह बेहोश थीं। उन्हें उनके पति और टीवी एक्टर पराग त्यागी तथा तीन अन्य लोग अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हॉस्पिटल रिसेप्शन स्टाफ के अनुसार, उन्हें डेड ऑन अराइवल घोषित किया गया। स्टाफ ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई रेस्पॉन्स नहीं मिलने के कारण तत्काल डॉक्टरों ने जांच शुरू की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

कार्डियक अरेस्ट की आशंका, शव भेजा गया कूपर अस्पताल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शेफाली की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा है। हालांकि, अंतिम पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। इसके लिए उनके शव को कूपर अस्पताल भेजा गया है, जहां आज यानी शनिवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

टीवी और सोशल मीडिया से भी जुड़ी रहीं शेफाली

शेफाली जरीवाला को ‘कांटा लगा’ वीडियो के अलावा भी कई रियलिटी शो और म्यूज़िक वीडियोज़ में देखा गया था। वह ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस’ जैसे शोज़ में भी नजर आई थीं। एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती थीं और फैंस के बीच अपनी अलग पहचान रखती थीं। उनका निधन इंडस्ट्री और प्रशंसकों के लिए गहरा झटका बनकर आया है।

अन्य खबरें