Sunday, July 19, 2026
spot_img
Homeटेक-साइंसभारत में टेस्ला की एंट्री: मुंबई में पहला शोरूम लॉन्च, Model Y...

भारत में टेस्ला की एंट्री: मुंबई में पहला शोरूम लॉन्च, Model Y की बुकिंग हुई शुरू

भारत में इलेक्ट्रिक कार इंडस्ट्री को नया आयाम देते हुए दुनिया की सबसे चर्चित कार कंपनियों में से एक, टेस्ला ने आज 15 जुलाई को अपना पहला शोरूम मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोल दिया। यह लॉन्च भारत में ई-व्हीकल सेगमेंट के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री और मंत्री ने की लॉन्चिंग में शिरकत

इस उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। उनके साथ राज्य के ट्रांसपोर्ट मंत्री प्रताप सरनाइक भी इवेंट का हिस्सा बने। शोरूम लॉन्च के मौके पर उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख साझेदारों, इनवेस्टर्स और मीडिया प्रतिनिधियों की भी मौजूदगी देखने को मिली।

Tesla का एक्सपीरियंस सेंटर होगा खास

स्ला का यह शोरूम सिर्फ एक बिक्री केंद्र नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस सेंटर के तौर पर भी काम करेगा। यहां ग्राहक टेस्ला की उन्नत तकनीक, डिजाइन और ऑटोनॉमस फीचर्स को नजदीक से समझ और अनुभव कर सकेंगे। फिलहाल शोरूम आम जनता के लिए जल्द खोल दिया जाएगा, जिससे ग्राहक बिना किसी बाधा के यहां विज़िट कर सकें।

Model Y की बुकिंग हुई शुरू

भारत में टेस्ला ने अपने सफर की शुरुआत Model Y से की है, जिसकी बुकिंग आज से ही शुरू कर दी गई है। यह गाड़ी चीन से आयात की गई है, जिस पर आयात शुल्क के चलते इसकी शुरुआती कीमत लगभग 60 लाख रुपये तय की गई है।

स्थानीय निर्माण की योजना भी संभव

फिलहाल यह गाड़ियां भारत में आयात के ज़रिए लाई जा रही हैं, लेकिन कंपनी भविष्य में स्थानीय उत्पादन की योजना पर भी विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो इससे न केवल कार की कीमतें कम हो सकती हैं, बल्कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग को भी ज़बरदस्त बढ़ावा मिलेगा।

टेस्ला Model Y (AWD) – टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस इनफोग्राफिक

🚗 मोटर कॉन्फ़िगरेशन
🔹 2 मोटर (पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस रियर मोटर + इंडक्शन फ्रंट मोटर)
🔹 ऑल-व्हील ड्राइव (AWD)


पावर
🔹 384 हॉर्सपावर (hp)


🔧 टॉर्क
🔹 510 न्यूटन मीटर (Nm)


⏱️ 0–100 किमी/घंटा स्पीड
🔹 मात्र 4.6 सेकंड में


🏁 टॉप स्पीड
🔹 217 किमी/घंटा


🔋 सर्टिफाइड रेंज
🔹 526 किलोमीटर (फुल चार्ज में)


🔌 चार्जिंग सपोर्ट
🔹 11kW (AC चार्जिंग)
🔹 250kW (DC फास्ट चार्जिंग)


📍 लॉन्च स्थान
🔹 टेस्ला का पहला भारतीय शोरूम – मुंबई, BKC


बुकिंग स्टेटस
🔹 Model Y की बुकिंग शुरू


🎯 कीमत (शुरुआती)
🔹 ₹60 लाख (आयात शुल्क सहित)

अन्य खबरें