यमन की राजधानी सना में इज़रायली एयर स्ट्राइक में हूती सरकार के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत हो गई. यह हमला गुरुवार को उस समय हुआ, जब राजधानी में एक सरकारी वर्कशॉप चल रही थी. हूती विद्रोहियों का कहना है कि इस हमले में कई मंत्री मौके पर ही मारे गए, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, रक्षा मंत्री मोहम्मद अल-अती और सैन्य प्रमुख मोहम्मद अब्द अल-करीम अल-घमारी भी उस वर्कशॉप में मौजूद थे, लेकिन उनकी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
इज़राइल ने यह हमला तब किया, जब 28 अगस्त को हूती विद्रोहियों ने मिसाइल और ड्रोन से इज़राइल को निशाना बनाया था. जवाबी कार्रवाई में इज़रायली एयरफोर्स ने न सिर्फ सैन्य ठिकानों, बल्कि राष्ट्रपति भवन को भी निशाना बनाया. इस हमले में कम से कम 10 हूती कमांडर और लड़ाके मारे गए, जबकि 90 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
इज़रायली एयर स्ट्राइक में अहमद अल-रहावी की मौत
यमन की राजधानी सना में गुरुवार को हुए इज़रायली एयर स्ट्राइक में हूती सरकार के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत हो गई. हमले के वक्त राजधानी में एक वर्कशॉप चल रही थी, जिसमें सरकार के बीते एक साल के कामकाज की समीक्षा की जा रही थी. हूती गुट ने बयान जारी कर बताया कि इस हमले में कई मंत्री मौके पर ही मारे गए, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हालांकि अभी सभी नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं.
रक्षा मंत्री और सैन्य प्रमुख पर भी संकट
हमले के समय हूती सरकार के रक्षा मंत्री मोहम्मद अल-अती और सैन्य प्रमुख मोहम्मद अब्द अल-करीम अल-घमारी भी वहीं मौजूद थे. शुरुआती रिपोर्टों में उनकी मौत की आशंका जताई गई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
इज़राइल का जवाबी हमला
28 अगस्त को हूती विद्रोहियों ने मिसाइल और ड्रोन से इज़राइल पर हमला किया था. इसके जवाब में इज़रायली एयरफोर्स ने सना में कई ठिकानों को निशाना बनाया. इस जवाबी हमले में कम से कम 10 हूती कमांडर और लड़ाके मारे गए, जबकि 90 से ज्यादा घायल हुए. राजधानी में हालात तनावपूर्ण हैं और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

- सना में इज़रायली एयर स्ट्राइक में हूती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत हुई.
- हमले के वक्त राजधानी में सरकारी वर्कशॉप चल रही थी.
- रक्षा मंत्री और सैन्य प्रमुख भी वहां मौजूद थे, उनकी स्थिति पर अभी संशय है.
- यह हमला हूती के इज़राइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले के बाद किया गया.
- इज़रायली हमले में 10 से ज्यादा हूती कमांडर मारे गए और 90 से ज्यादा घायल हुए.

