बिग बॉस 16′ से मशहूर हुए ताजिक सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोजिक को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह करीब 5 बजे हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ चोरी का आरोप है। इस मामले की पुष्टि उनकी मैनेजिंग कंपनी ने खलीज टाइम्स को दी है। हालांकि, इस गिरफ्तारी को लेकर अब तक दुबई अथॉरिटी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही शिकायत की डिटेल्स को सार्वजनिक किया गया है। अब्दु ने इसी दिन अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक अवॉर्ड फंक्शन की वीडियो भी शेयर की, जिससे लोग कन्फ्यूज़ हो गए।
दुबई एयरपोर्ट पर सुबह-सुबह हिरासत में लिए गए अब्दु
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अब्दु रोजिक जैसे ही मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचे, कुछ ही देर में उन्हें अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। सुबह करीब 5 बजे एयरपोर्ट पर यह कार्रवाई हुई। खबर फैलते ही उनके फैन्स और सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया।
मैनेजमेंट ने चोरी के आरोप की पुष्टि की
खलीज टाइम्स को अब्दु की मैनेजिंग कंपनी के एक प्रतिनिधि ने इस बात की पुष्टि की कि उन्हें चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। हालांकि, उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि मामला संवेदनशील है।
इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया अवॉर्ड फंक्शन
गिरफ्तारी की खबर के बीच अब्दु रोजिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक अवॉर्ड फंक्शन की वीडियो पोस्ट की है। इसमें वह ‘बिग बॉस 16’ के रनर-अप शिव ठाकरे के साथ नजर आ रहे हैं। इन पोस्ट्स से यूज़र्स को भ्रम हुआ कि क्या वह सच में गिरफ्तार हुए हैं या फिर वीडियो पुराने हैं।
बिग बॉस 16 और म्यूजिक से मिली पॉपुलैरिटी
अब्दु रोजिक को सबसे ज्यादा पहचान ‘बिग बॉस 16’ से मिली थी। इसके अलावा उनके गाने ‘ओही दिली जोर’, ‘चाकी चाकी बोरोन’ और ‘मोदार’ काफी वायरल हुए थे। वह ताजिकिस्तान के पॉपुलर सिंगर्स में गिने जाते हैं।
पहले भी भारत में पूछताछ हो चुकी है
2024 में भारत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब्दु से मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ की थी। यह मामला एक हॉस्पिटैलिटी कंपनी से जुड़ा था। हालांकि, उस वक्त भी उन्हें आरोपी नहीं माना गया था।

- अब्दु रोजिक को शनिवार सुबह दुबई एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया।
- उनकी मैनेजमेंट कंपनी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की, लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं दी।
- अब्दु ने उसी दिन इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड शो की वीडियो शेयर की।
- मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें पकड़ा गया।
- 2024 में भारत में ED भी उनसे एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ कर चुकी है।

