अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही सुपरनैचुरल-हॉरर वेब सीरीज ‘अंधेरा’ का ट्रेलर सामने आ गया है। मुंबई शहर में अचानक रहस्यमयी घटनाओं और लापता लोगों की कहानी दर्शकों की रूह कंपा देगी। ‘मिर्जापुर’ बनाने वाले एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन में बनी इस सीरीज में प्राजक्ता कोली, सुरवीन चावला और करणवीर मल्होत्रा जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। पूरी सीरीज 14 अगस्त को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
मुंबई में अंधेरा का खौफ
मुंबई की गलियों में एक के बाद एक रहस्यमयी घटनाएं हो रही हैं। पुलिस एक लापता लड़की की तलाश में जुटी है, जबकि शहर में अजीब साया इंसानों को निगलने की चर्चा हर तरफ फैल गई है।
अजीब सपनों से जुड़ा राज
एक युवक के सपनों में बार-बार एक अनजान लड़की आती है, जिससे उसकी जिंदगी परेशान हो चुकी है। शहर में लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने अपनी आंखों से एक ऐसी ताकत देखी है जो अंधेरे में प्रकट होती है।
सीरीज की कहानी का अंदाजा
ट्रेलर से पता चलता है कि ‘अंधेरा’ सिर्फ डराने वाली कहानी नहीं बल्कि रहस्य, मौत और अलौकिक ताकतों का संगम है। पुलिस को अब इस साये के पीछे का सच उजागर करना है सीरीज में प्राजक्ता कोली, सुरवीन चावला, प्रिया बापट, करणवीर मल्होत्रा के साथ वत्सल सेठ, परवीन डबास और प्रणय पचौरी अहम किरदार निभा रहे हैं। 14 अगस्त से सभी एपिसोड दुनियाभर में रिलीज होंगे।
निर्माण और निर्देशन
एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस सीरीज को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और उनकी टीम ने प्रोड्यूस किया है। इसे राघव डार ने डायरेक्ट और गौरव देसाई ने क्रिएट किया है।

- अमेज़न प्राइम वीडियो ने हॉरर-थ्रिलर वेब सीरीज ‘अंधेरा’ का ट्रेलर जारी किया।
- मुंबई में रहस्यमयी घटनाएं और इंसानों को निगलने वाले साये की कहानी।
- पुलिस एक लापता लड़की की तलाश में है, वहीं शहर में डर का माहौल।
- प्राजक्ता कोली, सुरवीन चावला और करणवीर मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
- सीरीज 14 अगस्त से दुनियाभर के प्राइम मेंबर्स के लिए स्ट्रीम होगी।

