रविवार, मई 3, 2026
spot_img
होमराजस्थानकांग्रेस विधायक ने की सीएम की तारीफ, कुंभाराम लिफ्ट नहर प्रोजेक्ट के बजट...

कांग्रेस विधायक ने की सीएम की तारीफ, कुंभाराम लिफ्ट नहर प्रोजेक्ट के बजट की मंजूरी पर कलयुग का देवता बताया

सूरजगढ़ (झुंझुनूं) से छह बार के विधायक श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सीधे फोन कर उनकी खुलकर तारीफ की। शनिवार को सामने आए वीडियो में विधायक ने सीएम को फोन किया। वे लाउडस्पीकर पर कहते सुनाई देते हैं–“आपने वो काम कर दिया, जो धरती पर कोई नहीं कर सकता, मैं जीवनभर आभारी रहूंगा।” इसके बाद सीएम ने जवाब दिया कि मैं जल्द ही आपके मिलने बुलाता हूं।

1,092 करोड़ की कुंभाराम लिफ्ट नहर परियोजना क्या है?

राज्य सरकार ने शुक्रवार को सूरजगढ़ एवं उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्रों के लिए बहुप्रतीक्षित कुंभाराम लिफ्ट नहर को हरी झंडी दे दी। पीएचईडी ने जापानी जाईका फंड से वित्तपोषित इस प्रोजेक्ट का वर्क‑ऑर्डर एलएंडटी को सौंपा। 1,023 करोड़ निर्माण व 68 करोड़ संचालन खर्च को मिलाकर कुल लागत 1,092 करोड़ रुपये तय हुई है।

पेयजल संकट का स्थायी समाधान, 2 कस्बे व 285 गांव लाभान्वित

गर्मी में बूंद‑बूंद पानी को तरसने वाले सूरजगढ़ और उदयपुरवाटी कस्बों के साथ 285 गांवों को योजना पूरा होते ही स्थायी जलापूर्ति मिलेगी। परियोजना में जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को समाहित किया गया है, जिससे पाइपलाइन नेटवर्क मजबूत होगा।

दो वर्षों में काम पूरा करने का लक्ष्य

मुख्य अभियंता कार्यालय के अनुसार नहर का काम अगले दो साल में समाप्त किया जाएगा। लक्ष्य है कि 2027 की गर्मियों से पहले हर घर तक नल का मीठा पानी पहुँचे। परियोजना की प्रगति पर मासिक समीक्षाएँ होंगी।

गहलोत सरकार के दूसरे कार्यकाल से अटक रही योजना

  • 2008‑2013 : अशोक गहलोत सरकार ने पहली बार बजट में योजना रखी।
  • 2013‑2018 : वसुंधरा राजे सरकार ने घोषणा दोहराई, पर काम शुरू न हो सका।
  • 2024‑25 : भजनलाल शर्मा कैबिनेट ने वित्तीय स्वीकृति व वर्क‑ऑर्डर जारी कर निर्माण को जमीन पर उतारा।
अन्य खबरें