सैमसंग के लेटेस्ट One UI 8 अपडेट को गौर से देखने पर एक नया फोल्डेबल डिवाइस सामने आया है, जो कंपनी के मौजूदा फोल्ड सीरीज से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है. टेक एक्सपर्ट्स को इस अपडेट में कुछ ऐसे एनिमेशन मिले हैं जिनमें मल्टी-फोल्ड डिजाइन दिखता है. इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग जल्द ही ट्राई-फोल्ड फोन लॉन्च कर सकती है, जिसकी झलक खुद उसके सॉफ्टवेयर में दिख गई है.
G-शेप फोल्डिंग और नया हिंज डिजाइन
एंड्रॉयड ऑथोरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, One UI 8 में दिखे एनिमेशन में फोन G-शेप में फोल्ड होता दिख रहा है. इसमें दो इनवर्ड हिंज हैं, यानी दोनों हिंज अंदर की तरफ मुड़ते हैं. फोन के बाएं हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखा है, बीच वाले हिस्से में फ्रंट कैमरा और स्क्रीन है, जबकि दाएं पैनल में डिस्प्ले नहीं दिखता – जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे फोल्डिंग को लॉक करने के लिए डिजाइन किया गया है.
Huawei से बिल्कुल अलग है सैमसंग का डिजाइन
सैमसंग का यह डिजाइन Huawei के Mate XT Ultimate से काफी अलग है. हुआवे का फोन S-शेप में फोल्ड होता है और उसका एक हिंज बाहर की ओर फोल्ड होता है, जबकि सैमसंग का हिंज दोनों ओर अंदर की तरफ जाता है. सैमसंग का यह डिज़ाइन पुराने “Flex G” प्रोटोटाइप से मेल खाता है, जिसे कंपनी पहले शोकेस कर चुकी है.
Samsung Galaxy G Fold: ट्राई-फोल्ड फोन की पहली झलक
नाम हो सकता है Galaxy G Fold, सितंबर से शुरू होगी प्रोडक्शन
एनिमेशन फाइल्स में ‘Multifold 7’ नाम दिखा है, जिसे एक्सपर्ट्स एक इंटरनल कोड मान रहे हैं. रिपोर्ट्स का मानना है कि सैमसंग इस डिवाइस को Galaxy G Fold नाम से मार्केट में ला सकती है. साउथ कोरियन चैनल The Bell की मानें तो कंपनी सितंबर 2025 से इसकी मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है और साल के आखिरी तीन महीनों में इसका कमर्शियल लॉन्च संभव है.
सैमसंग Galaxy Unpacked में हो सकता है इशारा
फिलहाल सैमसंग अगले हफ्ते Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित कर रही है, जिसमें Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Flip FE को लॉन्च करने की बात सामने आ रही है. टेक जगत की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या सैमसंग इस इवेंट में अपने ट्राई-फोल्ड डिवाइस का भी कोई संकेत देगी.

- One UI 8 अपडेट में सैमसंग के ट्राई-फोल्ड फोन का G-शेप डिजाइन एनिमेशन के ज़रिए दिखा.
- यह फोन हुआवे के S-शेप ट्राई-फोल्ड फोन से पूरी तरह अलग डिजाइन के साथ आ सकता है.
- फोन में दो इनवर्ड हिंज होंगे, ट्रिपल कैमरा सेटअप और अलग-अलग तीन पैनल की झलक दिखी.
- Galaxy G Fold नाम से लॉन्च हो सकता है ये फोन, फाइलों में Multifold 7 नाम दिखा.
- साउथ कोरियन रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2025 से इसका मास प्रोडक्शन शुरू हो सकता है.

