हरियाणा के सोनीपत जिले में शनिवार तड़के एक सनसनीखेज मुठभेड़ हुई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सुबह करीब 5 बजे गन्नौर क्षेत्र के गंगाना गांव में पुलिस की तीन यूनिटों- एंटी गैंगस्टर स्क्वॉड, सीआईए-1 और क्राइम ब्रांच गन्नौर ने मिलकर दो वांछित बदमाशों को पकड़ने का अभियान शुरू किया।
हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ आज एक बड़ी सुरक्षा कवायद के केंद्र में हैं। शाम होते ही इन राज्यों में ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट किया जाएगा।
आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने शुक्रवार रात जोधपुर के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि विभाग को एक सूचना मिली थी, जिसमें अस्पताल संचालक के पास करोड़ों की नकदी होने की बात कही गई थी।
राजस्थान में कोरोना वायरस एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 15 नए कोविड केस सामने आए हैं, जिनमें से 7 सिर्फ जयपुर से रिपोर्ट हुए हैं। जयपुर के सवाई मानसिंह और आरयूएचएस अस्पताल में एक-एक मरीज मिला, जबकि 5 केस निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर पाए गए।
जयपुर मौसम केंद्र ने 31 मई को राजस्थान के 7 जिलों के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 1 जून को यह चेतावनी बढ़ाकर 17 जिलों तक कर दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 जून से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जो पूरे राजस्थान के मौसम को फिर से प्रभावित करेगा।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट आज, 30 मई को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए घोषित कर दिया गया है। राज्यभर के 13.30 लाख छात्रों का इंतज़ार अब समाप्त हो चुका है।
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर एशिया की सबसे चौड़ी टनल का ट्रायल आज से शुरू कर दिया गया है। इस नई टनल का मकसद IGI एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और रास्ते में होने वाले जाम को कम करना है।
खरीफ विपणन सीजन 2025–26 से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
हरियाणा के कई जिलों में मौसम ने गुरुवार दोपहर से ही करवट लेना शुरू कर दिया। गरज के साथ तेज़ बारिश और धूलभरी आंधी का सिलसिला शुरू हुआ, जिसने खासकर गुरुग्राम, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और नूंह में असर दिखाया।
हिसार के सातरोड खुर्द गांव में वीरवार की सुबह एक 14 साल के छात्र ने अपने ही क्लासमेट की गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों छात्रों के बीच स्कूल में डेस्क पर बैठने को लेकर एक साल पहले विवाद हुआ था, जो समय के साथ दुश्मनी में बदल गया।
अरब सागर में सक्रिय सिस्टम से उठी नम हवाओं ने राजस्थान के मौसम में जबरदस्त बदलाव ला दिया है। शुक्रवार सुबह टोंक के दूनी गांव में अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
जयपुर की मेट्रो कोर्ट और फैमिली कोर्ट, ज्योति नगर को शुक्रवार सुबह एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें दोपहर 2 बजे तक ब्लास्ट करने की बात लिखी गई थी। जैसे ही यह ई-मेल सामने आया, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और दोनों कोर्ट परिसरों को तत्काल खाली कराया गया।
हरियाणा CET 2025 रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर आ रही ओटीपी की समस्या दूर कर दी गई है। बुधवार रात 11:59 बजे खुलते ही कुछ अभ्यर्थियों ने OTP न मिलने की शिकायत की। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस तकनीकी दिक्कत का संज्ञान लेते हुए बताया कि OTP न आने की समस्या अब सुलझा ली गई है। साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि ईमेल में स्पैम फोल्डर भी जांचें।
हरियाणा में बुधवार को कोरोना के 5 नए पॉजिटिव केस मिले, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 21 हो गई है। इनमें से 18 एक्टिव केस हैं और 3 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो साल के मासूम और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मांडल-भीलवाड़ा चौराहे पर हुई। परिवार डॉक्टर से चेकअप करवा कर बाइक से लौट रहा था।
उदयपुर में महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने इतिहास की प्रामाणिकता को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रारंभिक ऐतिहासिक दस्तावेज विदेशियों द्वारा लिखे गए, जिनमें कई भ्रम और झूठ शामिल हैं।
हरियाणा के कैथल जिले के पुंडरी क्षेत्र स्थित करोड़ा गांव में बुधवार को वीरगति को प्राप्त हुए जवान गुरमीत सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
सोनीपत जिले के बैंयापुर गांव में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा स्टेट इनफोर्समेंट ब्यूरो थाना में तैनात एएसआई मुकेश और उसके निजी कंप्यूटर ऑपरेटर पारस को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा है।
पंचकूला सेक्टर-27 में सोमवार रात आत्महत्या करने वाले कारोबारी प्रवीण मित्तल और उनके परिवार के सभी सात शवों का मंगलवार को पंचकूला सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।