पहलगाम हमले के बाद से घाटी में सुरक्षाबलों ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रखा है। बीते तीन दिनों में सेना ने 10 आतंकियों के घरों को विस्फोट से ध्वस्त कर दिया है। शनिवार देर रात बांदीपोरा में टीआरएफ के सक्रिय आतंकी अदनान शफी डार का घर भी गिराया गया। इसी रात त्राल में सक्रिय आतंकी आमिर नजीर वानी के घर को भी सेना ने जमींदोज कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो शो 'मन की बात' के 121वें एपिसोड में जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि इस हमले के बाद पूरा देश एकजुट होकर बोल रहा है, और पूरे विश्व ने हमले के शिकार परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
भारत का इतिहास विविधताओं और संघर्षों से भरा हुआ है, और 27 अप्रैल का दिन भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। इस दिन ने न केवल राजनीतिक और सामाजिक बदलावों को देखा, बल्कि सांस्कृतिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में भी कई मील के पत्थर स्थापित किए गए।
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में औपचारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब NIA इस हमले में औपचारिक रूप से केस दर्ज कर जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।
हर सुबह अपने साथ नई हलचल, नई उम्मीदें और ज़रूरी खबरें लेकर आती है। नेशनल ब्रेकिंग के इस खास मॉर्निंग बुलेटिन में हम लेकर आए हैं देश-दुनिया की वो तमाम बड़ी खबरें, जो आज की दिशा तय करेंगी।
पांच वर्षों के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर श्रद्धालुओं को कैलाश मानसरोवर यात्रा का सौभाग्य प्राप्त होने वाला है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इस धार्मिक यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक यात्री 13 मई 2025 तक http://kmy.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित पीएम संग्रहालय में 'हिंदू मेनिफेस्टो' के विमोचन कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि अहिंसा हमारा स्वभाव और मूल्य है, लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं जो कभी नहीं बदलते। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग लगातार दुनिया को परेशान करते हैं, उनके खिलाफ जरूरी कदम उठाना पड़ता है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज के आक्रामक राजनीतिक दौर में विपक्ष को कुचलने और मीडिया की स्वतंत्रता को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं। वे शनिवार को हैदराबाद में आयोजित भारत समिट 2025 को संबोधित कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 7 बजे निहालखेड़ी गांव में हुआ, जहां एक बीघा जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्री चलाई जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद एक के बाद एक कई विस्फोट हुए, जिससे पूरी इमारत चंद सेकंड में ढह गई।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की ओर से तेज और टारगेटेड एक्शन देखने को मिल रहा है। बीते दो दिनों में सुरक्षाबलों ने त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में तलाशी अभियान चलाकर 6 आतंकियों के घर गिरा दिए हैं। इनमें लश्कर-ए-तैयबा के आसिफ शेख, आदिल ठोकेर और हारिस अहमद, जैश-ए-मोहम्मद के अहसान उल हक, जाकिर अहमद गनई और शाहिद अहमद कुटे शामिल हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी क्रम में गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद और सूरत में शनिवार रात बड़ा अभियान चलाकर 500 से ज्यादा विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, अहमदाबाद में करीब 454 और सूरत में 100 से अधिक लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें से अधिकांश बांग्लादेशी नागरिक हैं।
देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है। इन इलाकों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के साथ 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रद्द होने के बाद अब भारत ने इस पर अमल शुरू कर दिया है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर और जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल शामिल थे।
Morning News, 26 April 2025 News, मोदी रोजगार मेला, सिंधु जल समझौता, पोप अंतिम संस्कार, वक्फ कानून, पहलगाम हमला, हिमाचल खबरें, राजस्थान ईडी रेड, IPL 2025, national breaking, आज की खबरें, ताज़ा खबरें, Top News Today
भारत का इतिहास विविधता और समृद्धि से भरा हुआ है, और 26 अप्रैल का दिन इस विरासत में एक विशेष स्थान रखता है। यह दिन भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने गणित के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया।
हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित राजभवन की एक टेबल पर रखा पाकिस्तान का फ्लैग हटा दिया गया है। यह फ्लैग यहां 53 साल से लगा था। दरअसल, जिस टेबल पर यह फ्लैग लगा था, उसी पर भारत और पाकिस्तान के बीच 1972 में शिमला समझौते पर दस्तखत हुए थे।
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन कानून को सही ठहराया, कहा इससे धार्मिक अधिकार नहीं छिनते, सिर्फ़ पारदर्शिता और प्रबंधन के लिए बदलाव किया गया है।