पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। इस बार वजह है सोशल मीडिया पर उनका साझा किया गया एक AI-जनरेटेड वीडियो, जिसमें दिखाया गया है कि FBI एजेंट बराक ओबामा को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में गिरफ्तार कर रहे हैं।
मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को जैसे ही हुई, लोकसभा का माहौल तीखा हो गया। विपक्ष ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की वजह से लोकसभा को कार्यवाही शुरू होते ही 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा।
मुंबई के लोकल ट्रेनों को निशाना बनाकर हुए 2006 के सीरियल ब्लास्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया, यह कहते हुए कि अभियोजन पक्ष कोई ठोस और निर्णायक सबूत पेश नहीं कर सका।
रविवार का दिन, सप्ताहांत की थकान और अगली शुरुआत की तैयारी के बीच का सेतु है। ऐसे में जब ग्रहों की स्थिति बदले, तो उसका असर केवल आकाश में नहीं, बल्कि हमारे भीतर की हलचलों में भी महसूस होता है।
कोच्चि में आयोजित ‘शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय विकास’ विषयक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने कहा कि किसी भी राजनेता की पहली निष्ठा देश के प्रति होनी चाहिए, न कि पार्टी के प्रति।
17 जुलाई को पटना के पारस अस्पताल में हुई कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोलकाता में शनिवार शाम हुई छापेमारी में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और पटना पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान एक बार फिर डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने का श्रेय खुद को दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सच में पांच जेट मार गिराए गए थे।" हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किस देश के विमान थे।
उत्तर प्रदेश के मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सवेरे एक कार और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।