पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। इस बार वजह है सोशल मीडिया पर उनका साझा किया गया एक AI-जनरेटेड वीडियो, जिसमें दिखाया गया है कि FBI एजेंट बराक ओबामा को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में गिरफ्तार कर रहे हैं।
व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान एक बार फिर डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने का श्रेय खुद को दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सच में पांच जेट मार गिराए गए थे।" हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किस देश के विमान थे।
अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) घोषित कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस कदम की जानकारी दी।
अमेरिका के अलास्का राज्य में गुरुवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिनकी तीव्रता 7.3 मापी गई। भूकंप के तुरंत बाद यहां सुनामी चेतावनी जारी की गई, जो कुछ घंटों बाद हटा ली गई।
गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक राहत केंद्र पर खाना लेने के लिए उमड़ी भीड़ बेकाबू हो गई। गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन (GHF) द्वारा संचालित इस वितरण स्थल पर मची भगदड़ में 43 लोगों की मौत हो गई।
नाटो महासचिव मार्क रूट ने भारत, चीन और ब्राज़ील को सख्त लहजे में चेताया है कि अगर इन देशों ने रूस से तेल और गैस का व्यापार जारी रखा, तो उन्हें 100% टैरिफ और सेकेंडरी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में गुरुवार को डोनाल्ड ट्रम्प का विवादित 'बिग ब्यूटीफुल बिल' आखिरकार पास हो गया। टैक्स और सरकारी खर्च में कटौती करने वाला यह बिल 218 वोटों के समर्थन से पारित हुआ, जबकि 214 सांसदों ने इसके खिला
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की महत्वाकांक्षी योजना One Big, Beautiful Bill को लेकर जोरदार राजनीतिक हलचल है। बीते 12 घंटों से इस बिल पर अमेरिकी सीनेट में मैराथन वोटिंग चल रही है। इस बीच टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलॉन मस्क ने इस बिल के खिलाफ खुली बगावत छेड़ दी है।
इजराइल और ईरान के बीच लगातार 12 दिन से चल रही जंग पर आखिरकार मंगलवार को विराम लग गया। सुबह-सुबह ही दोनों देशों ने अलग-अलग बयान जारी कर सीजफायर की पुष्टि कर दी। लेकिन यहीं कहानी खत्म नहीं होती। दोनों ही तरफ से एक-दूसरे को पीछे दिखाने की कोशिशें अब भी जारी हैं।
मंगलवार की रात मिडिल ईस्ट एक बार फिर धमाकों से गूंज उठा। ईरान ने सीधे कतर की राजधानी दोहा के पास मौजूद अल-उदीद अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने वहां 6 मिसाइलें दागीं।
ईरान ने अपनी न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हुए अमेरिकी हमलों को ‘क्रूर सैन्य आक्रमण’ करार दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का गंभीर उल्लंघन बताया।
रविवार सुबह (भारतीय समय अनुसार 4:10 बजे), अमेरिका ने ईरान के 3 प्रमुख परमाणु ठिकानों पर जोरदार हमले किए। ये ठिकाने ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान में स्थित थे।