Sunday, July 19, 2026
spot_img
Homeराज्य

राज्य

पंचायत में रोने लगी मेयर, मंत्री पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाने का लगाया आरोप

गुरुग्राम के मानेसर से निर्दलीय मेयर बनीं डॉ. इंद्रजीत यादव ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री राव नरबीर पर खुलकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि मंत्री उनके चुनाव को हजम नहीं कर पा रहे हैं और किसी भी तरीके से उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

अजमेर रेलवे कारखाने में एसी कोच में लगी भीषण आग, वेल्डिंग के दौरान चिंगारी से फैली लपटें

अजमेर में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे के जॉन्सगंज स्थित कैरिज कारखाने में एक एसी कोच में अचानक आग लग गई। रात करीब 9 बजे मेंटेनेंस कार्य के दौरान वेल्डिंग के वक्त चिंगारी एसी कोच के अंदर पहुंची और कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप ले लिया।

राजस्थान में अब तक सामान्य से 126% अधिक बारिश, अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान में इस मानसून सीजन ने सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। राज्य में अब तक सामान्य से 126% अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने चेताया है कि यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है,

हरियाणा HSSC संशोधित रिजल्ट फिर विवादों में, हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली, 16 जुलाई को अगली तारीख तय

HSSC के ग्रुप-C संशोधित रिजल्ट पर आज कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी, फाइल पुटअप न होने से 16 जुलाई की अगली तारीख तय की गई।

ईडी ने जयपुर में 78 लाख कैश, Rolls Royce समेत चार लग्जरी कारें ज़ब्त कीं, फर्जी कंपनियों के जरिए कमाई की जांच

जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी  कारोबारी मुकेश मनवीर के घर से ईडी ने 78 लाख रुपये नकद, चार हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों की संपत्तियां जब्त कीं। यह कार्रवाई वैशाली नगर की पॉश लोहिया कॉलोनी स्थित मुकेश मनवीर के घर और दफ्तर पर की गई।

हरियाणा की बेटियों ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में बजाया डंका, भारत की झोली में 3 गोल्ड, कुल 11 पदक

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन कर 11 मेडल जीते हैं। जिनमें तीन गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्राँज मेडल हैं। भारतीय...

वसुंधरा राजे ने एक्स पर लिखा- मौसम और इंसान कब बदल जाएं, कोई भरोसा नहीं, पूर्व मंत्री सांवरमल जाट को याद कर हुई भावुक

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को अजमेर जिले के अरांई के सिरोंज गांव पहुंचीं, जहां दिवंगत पूर्व मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए वे भावुक हो गईं।

हरियाणा के भिवानी में मुस्लिम परिवार के दो घर फूंके, परिवार लापता; गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस कर रही जांच

हरियाणा के भिवानी में मुस्लिम परिवार के दो घर जलाए गए, परिवार लापता है। गांव में सन्नाटा, पुलिस मौके पर तफ्तीश में जुटी है।

हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 32% अधिक बारिश दर्ज, अगले 3 दिन रहेगा बादलों का डेरा

हरियाणा में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला भी तेज हो गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, जींद, फतेहाबाद, सिरसा और हिसार जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

PWD मंत्री रणबीर गंगवा की पायलट गाड़ी हादसे का शिकार, SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

हरियाणा के PWD मंत्री रणबीर गंगवा की पायलट गाड़ी गुरुवार देर रात एक ट्रक से टकरा गई। हादसा हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे 152D पर गांव गढ़ी के पास रात लगभग 2 बजे हुआ। हादसे में सब-इंस्पेक्टर राजकुमार, कॉन्स्टेबल विजय और एसपीओ धर्मपाल घायल हो गए। इनमें से धर्मपाल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

राजस्थान में तेज बारिश का दूसरा दौर, जालोर में 136 मिमी, टोंक में बीसलपुर बांध छलका

राजस्थान में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। खासकर पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश का असर लगातार दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में अगले चार से पांच दिनों तक तेज से बहुत तेज बारिश की संभावना है। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सांवलिया सेठ मंदिर में जून महीने में ₹29.22 करोड़ का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने सोने चांदी का भी दान किया

चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों की आस्था ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ा है। जून महीने के दानपात्र खोले जाने पर मंदिर में कुल ₹29.22 करोड़ की नकद राशि, लगभग 994 ग्राम सोना और 142 किलो से अधिक चांदी का चढ़ावा सामने आया है।

हरियाणा में AK47 और पिस्टल लेकर भागे बदमाश: BJP झंडी लगी गाड़ी में आए, खेतों में छिपे, फायरिंग के बीच 4 दबोचे, 2 की...

हरियाणा के यमुनानगर में BJP झंडी लगी गाड़ी में आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई, चार हिरासत में, दो की तलाश जारी है।

जैसलमेर में सेना का हाई अलर्ट ऑपरेशन: सड़क पर उतरे हेलिकॉप्टर, घुसपैठियों और ड्रोन को एक साथ किया नेस्तनाबूद

जैसलमेर में भारतीय सेना ने हेलिबोर्न ऑपरेशन किया, जिसमें हेलिकॉप्टर सड़क पर उतरे और आतंकियों को खत्म कर सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई की गई।

हरियाणा की बेटियों का कमाल, हैंडबॉल नेशनल सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री

हरियाणा की महिला हैंडबॉल टीम ने भुज में मध्य प्रदेश को हराकर 54वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।

हिसार की बेटी सिमरन ने रचा इतिहास, बनी Microsoft इंजीनियर; कबाड़ी के घर से 55 लाख की नौकरी तक का सफर

हिसार की सिमरन बनी Microsoft Engineer, 55 लाख का पैकेज मिला। पिता कबाड़ बेचते हैं, बेटी ने इंटरनशिप में टॉप कर इतिहास रच दिया।

बिक्रम मजीठिया के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, वकील ने कहा- NDPS एक्ट की एक भी धारा लगाकर दिखाओ

पंजाब के वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ नशे से जुड़े मामलों और आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार को विजिलेंस विभाग की टीमों ने हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में एक साथ रेड की। वहीं, एक अन्य टीम अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में भी रवाना की गई।

हरियाणा में तेज बारिश का दौर जारी, 3 जुलाई तक येलो अलर्ट, अब तक 4 की मौत

हरियाणा में लगातार बदलते मौसम ने लोगों को सतर्क कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे यातायात और जनजीवन पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जो 3 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।

राजस्थान के चीफ जस्टिस को भी आया साइबर फ्रॉड कॉल, हाईकोर्ट ने मामलों में सरकार के प्रयासों को बताया नाकाफी

राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव भी साइबर अपराध की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। एक सुनवाई के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें भी एक बार डिजिटल अरेस्ट जैसे संदिग्ध कॉल का सामना करना पड़ा था। उन्होंने सतर्कता बरती और कॉल की सूचना तुरंत हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को देकर संभावित ठगी से खुद को सुरक्षित किया।

राजस्थान में 2 जुलाई से बारिश का नया सिस्टम सक्रिय, सभी जिलों में तेज बारिश की संभावना

राजस्थान में 1 जुलाई को 29 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में बना नया लो-प्रेशर सिस्टम राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज करेगा। जून के अंत तक औसतन 50.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल अब तक 119.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है—जो सामान्य से 136% अधिक है।

राजस्थान के नए DGP बने राजीव कुमार शर्मा, ACB के डीजी रहे, राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

राजस्थान में पुलिस प्रशासन को नया प्रमुख मिल गया है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शर्मा को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी कुछ समय के लिए रवि प्रकाश मेहरड़ा को सौंपी गई थी, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

हरियाणा के इनामी साइको किलर संदीप लोहार का बागपत में एनकाउंटर, मर्डर केस में था फरार

हरियाणा के रोहतक का कुख्यात अपराधी संदीप लोहार रविवार देर रात उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उत्तर प्रदेश STF और बागपत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह मुठभेड़ मवीकलां के यमुना पुश्ते पर हुई। पुलिस के अनुसार संदीप को सीने और पैर में गोली लगी थी।

प्रदेश के19 जिलों में 2 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी, अब तक औसत से 152% ज्यादा बारिश

प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून अब पूर्वी राजस्थान में पूरी तरह से असर दिखा रहा है। लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं जनजीवन भी कुछ जिलों में प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने 29 जून से 2 जुलाई तक राज्य के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है

बेनीवाल बोले- जो मेरा थैला उठाते थे, वो मंत्री बन गए, मेरी नजर उस कुर्सी पर है, जिससे लोगों का भला होता है

भरतपुर में रविवार को आयोजित जाट समाज की हुंकार सभा में RLP नेता और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताते हुए सियासी हलकों में हलचल मचा दी।

आरसीए की कार्यकारिणी भंग, बिहाणी को हटाया, डीडी कुमावत बने संयोजक, तीन महीने में होंगे चुनाव

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। 28 मार्च 2024 को नियुक्त की गई इस कार्यकारिणी की वैधता 27 जून तक ही थी, लेकिन नियत समय में चुनाव न हो पाने के कारण राज्य सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए नई तदर्थ समिति का गठन किया है।

Most Read